नई दिल्ली। पहले कोरोना महामारी के चलते लागू हुआ लॉकडाउन और सब्जियों की महंगाई ने लोगों को परेशान कर दिया है। एक तरफ लोगों की कमाई कम हुई है, और दूसरी महंगाई बढ़ रही है। इस बार महंगाई खाने पीने की चीजों की बढ़ी है। इससे सबसे ज्यादा गरीब तबका परेशान हो रहा है। जानकारी के अनुसार सब्जियों के दाम में बीते 1 महीने में 25 फीसदी से लेकर 200 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा दाम टमाटर का बढ़ा है। दिल्ली में आजादपुर कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) के चेयरमैन आदिल अहमद खान के अनुसार बरसात के सीजन में आवक कम होने से ज्यादातर हरी सब्जियों के दाम में वृद्धि दर्ज की गई है।
डीजल महंगा होने का भी पड़ रहा है असर
खान के अनुसार, डीजल की महंगाई के चलते भी सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सब्जी कारोबारी बताते हैं कि डीजल महंगा होने से सब्जियों की ढुलाई का खर्च बढ़ गया है। ग्रेटर नोएडा के एक खुदरा सब्जी विक्रेता मुनेंद्र के अनुसार बरसात का सीजन शुरू होने पर आमतौर पर फसल खराब होने लगती है, जिससे उपज कम होती है। यह भी एक कारण है कि सब्जियों की कीमतें बढ़ रही है। वहीं ओखला मंडी के आढ़ती विजय अहूजा के अनुसार बरसात के सीजन में हर साल सब्जियों की आवक कम हो जाती है, जिससे कीमतों में तेजी रहती है।
दिल्ली-एनसीआर में एक महीने में कितनी महंगी हुई सब्जियां
जून के पहले हफ्ते में थोक दाम (रुपये प्रति किलो)
आलू- 20-25 रुपये, गोभी -30-40 रुपये, टमाटर -20-30 रुपये, प्याज -20-25 रुपये, लौकी/घिया-20 रुपये, भिंडी -20 रुपये, खीरा -20 रुपये, कद्दू -10-15 रुपये, बैगन -20 रुपये, शिमला मिर्च -60 रुपये, तोरई -20 रुपये, करेला -15-20 रुपये
जुलाई के पहले हफ्ते में खुदरा दाम (रुपये प्रति किलो)
आलू -30-35 रुपये, गोभी -60-80 रुपये, टमाटर -60-80 रुपये, प्याज -25-30 रुपये, लौकी/घिया -30 रुपये, भिंडी -30-40 रुपये, खीरा -50 रुपये, कद्दू - 20-30 रुपये, बैगन -40 रुपये, शिमला मिर्च -80 रुपये, तोरई -40 रुपये, करेला -30 रुपये
5 जून को आजादपुर मंडी में सब्जियों का औसत थोक भाव यानी मॉडल रेट (रुपये प्रति किलो)
आलू-15.25 रुपये, गोभी-14.75 रुपये, टमाटर-2.75 रुपये, प्याज -6 रुपये, लौकी/घिया-10 रुपये, भिंडी-14 रुपये, खीरा-11 रुपये, कद्दू-12 रुपये, बैगन-15.75 रुपये, शिमला मिर्च -10.25 रुपये, तोरई-10.50 रुपये
4 जुलाई के दाम
आलू-16.15 रुपये, गोभी-36 रुपये, टमाटर-29 रुपये, प्याज-9.50 रुपये, लौकी/घिया-12 रुपये, भिंडी-16.50 रुपये, खीरा-12.75 रुपये, कद्दू-12 रुपये, बैगन-15 रुपये, शिमला मिर्च-16.50 रुपये, तोरई-10 रुपये
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
