नई दिल्ली, अप्रैल 23। जब स्ट्रेटेजिक प्राइसिंग पॉलिसी की बात आती है तो ऑटो निर्माताओं के लिए लगातार वाहनों की कीमतें बढ़ाना महत्वपूर्ण होता है। इस तरह की बढ़ोतरी की घोषणा प्रत्येक वर्ष कई बार की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्राहक पर कीमत का बोझ एक साथ बहुत अधिक न हो और कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ कंपनी को अकेले न उठाना पड़े। अब हालिया प्राइस संशोधन की घोषणा टाटा मोटर्स की ओर से हुई है। कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
23 अप्रैल से बढ़ गए दाम
आज से टाटा के यात्री वाहन महंगे होंगे। वैरिएंट और मॉडल के आधार पर औसत वृद्धि 1.1 प्रतिशत की गयी है। आज 23 अप्रैल, 2022 से कीमतों में बढ़ोतरी को लागू किया जा रहा है। यह 2022 में टाटा मोटर्स द्वारा की गयी तीसरी मूल्य वृद्धि है। कीमतों में ताजा बढ़ोतरी से इनपुट लागत में वृद्धि की भरपाई होगी। पिछले महीने, टाटा ने अपने इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों के दाम बढ़ाए थे।
ईवी किए महंगे
पिछले महीने टाटा मोटर्स ने अपनी टाटा नेक्सन और टिगोर ईवी दोनों कीमतों में बढ़ोतरी कर उन्हें महंगा बना दिया था। इसके अलावा, लगभग 5 सप्ताह पहले, टाटा ने पहले ही वाहनों की एक बड़े रेंज में बढ़ोतरी की थी। यह कदम टाटा ने पूरे उद्योग के अनुरूप उठाया था। अकसर कार निर्माता नया वित्तीय वर्ष शुरू होने पर कीमतें बढ़ाती ही हैं।
इन कारों के बढ़े दाम
इनपुट लागत में वृद्धि स्थिर रहने के कारण, कंपनियों के लगातार कीमतों में संशोधन आवश्यक है। टाटा की सभी कारों, जिनमें नेक्सन, पंच, सफारी, हैरियर, टियागो, अल्ट्रोज और टिगोर, की कीमतों में आज से बढ़ोतरी कर दी गई है। वर्तमान में, टाटा मोटर्स ने अब 2022 में अपनी कार की कीमतों में प्रभावी रूप से 3 बार वृद्धि की है। बता दें कि टाटा वर्तमान में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार विक्रेता है। इसलिए इसे बैटरी सेल की बढ़ती लागत से भी निपटना होगा।
टाटा की बिक्री
2022 में टाटा मोटर्स के पहली तिमाही के सेल्स प्रदर्शन में काफी सुधार देखा गया है। इस साल की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री 1,23,053 इकाइयों की रही, जो औसतन हर महीने 41000 इकाइयों की बिक्री के बराबर है। यह पिछली तिमाही और साल दर साल की तुलना में बेहतर परिणाम को दर्शाती है। पिछले साल की समान तिमाही में इसकी बिक्री 83,859 इकाइयों की रही थी, यानी इसकी सेल्स में 39,194 इकाइयों का सुधार हुआ है। पिछली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) की बिक्री 99000 इकाई रही थी। पिछले 6 महीनों में टाटा मोटर्स ने 2.2 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है।
टाटा कारों पर छूट
इससे पहले टाटा ने अपनी कारों पर छूट का भी ऐलान किया था। बिक्री नंबर बनाए रखने के लिए घरेलू कार निर्माता कंपनी ने अपने लाइनअप में चुनिंदा कारों पर कुछ आकर्षक डील्स और छूट की पेशकश की है। जिन कारों पर अप्रैल में छूट दी जा रही है, उनमें टाटा टियागो, टाटा टिगोर, टाटा नेक्सन और टाटा हैरियर शामिल हैं। टियागो एनआरजी, पंच और अल्ट्रोज़ पर इस महीने कोई छूट या ऑफ़र उपलब्ध नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications