नई दिल्ली। देश में इस बार सब्जियों के दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हद तो यह है कि इस बार आलू, प्याज जैसी सब्जियों के दाम भी आसमान पर हैं। वहीं बाकी सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ ही रहे हैं। हर साल त्योहारी सीजन और जाड़े की शुरुआत में सब्जियां सस्ती रहती थीं, लेकिन इस बार इनके दाम में कम होने की जगह बढ़ ही रहे हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि बाकी सब्जियों के साथ आप आलू और प्याज के लिए कितना ज्यादा दाम चुका रहे हैं।

सरकारी आंकड़ों में भी सब्जियों के दाम बढ़े
केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने सब्जियों के रेट से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। सरकार ने प्याज की कीमतें बढ़ने की वजह उत्पादक क्षेत्रों में बारिश होने से आपूर्ति बाधित बताया है।
40 रुपये किलो तक पहुंचा आलू का रेट
आलू के दामों ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। इस वक्त आलू 40 रुपये किलो तक बिक रहा है। जाड़े की शुरुआत में आलू की नई फसल आने के बाद इसके दाम कम हो जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। इसका कारण बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में किसानों ने देरी से आलू की फसल लगाई थी, जिस कारण अभी नया आलू नहीं आ पाया है। ऐसे में आशंका है कि अभी कुछ दिन तक आलू महंगा ही रहेगा।
प्याज भी 70 रुपये के किलो के पार निकला
आलू के बाद सब्जियों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्याज भी रेट बढ़ने के रिकॉर्ड बना रहा है। देश में औसतन प्याज का रेट 70 रुपये प्रति किलो के ऊपर ही चल रहा है। चेन्नै में प्याज का रेट खुदरा बाजार में 73 रुपये प्रति किलोग्राम के पार तक निकल गया। वहीं दिल्ली, मुंबई जैसे अनय शहरों में भी प्याज महंगा ही बिक रहा है। दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव 51 रुपये प्रति किलोग्राम, कोलकाता में 65 रुपये प्रति किलोग्राम और मुंबई में 67 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। प्याज उत्पादक क्षेत्र नासिक में ही प्याज 65 रुपये प्रति किलो के पार निकल चुका है।
ये हैं बाकी सब्जियों के दाम
60 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब बढ़कर 80 रुपये किलो
फूल गोभी 35 से बढ़कर 50 रुपये किलो
घीया 25 से बढ़कर 50 रुपये किलो
तोरी 35 से बढ़कर 60 रुपये किलो
भिंडी 35 से बढ़कर 60 रुपये
बैंगन 25 से बढ़कर 60 रुपये
खीरा 45 से बढ़कर 65 रुपये किलो
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications