सोने की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज यानी मंगलवार को 24 कैरेट सोना 703 रुपए नीचे गिरकर 50638 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 4226 रुपए से गिरकर 59915 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने के दाम गिरने के साथ-साथ डीलर्स की ओर से ग्राहकों को भारी भरकम डिस्काउंट भी मिल रहा है।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50638 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50435 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46384 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37979 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 59915 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की वायदा कीमत में गिरावट, चांदी भी फिसली
घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत 0.02 फीसद या 11 रुपये की गिरावट के साथ 50,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा दिसंबर वायदे का सोने का भाव इस समय एमसीएक्स पर 0.14 फीसद या 69 रुपये की गिरावट के साथ 50,571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता देखा गया। सोने की वैश्विक हाजिर कीमत में भी मंगलवार सुबह गिरावट देखी गई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी की बात करें, तो यह भी मंगलवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेंड कर रही थी। दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 0.28 फीसद या 173 रुपये की गिरावट के साथ 61,143 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी मंगलवार सुबह गिरावट देखी गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी आज
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.24 फीसद या 4.60 डॉलर की बढ़त के साथ 1,915.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.16 फीसद या 3.15 डॉलर की गिरावट के साथ 1,909.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी के भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.08 फीसद या 0.26 डॉलर की बढ़त के साथ 24.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.95 फीसद या 0.23 डॉलर की गिरावट के साथ 24.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications