सोने में आई तेजी, फ‍िर भी उच्चतम स्तर से 9000 रुपए सस्ता हुआ Gold

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी देखने को म‍िली है। कल यानी 15 अप्रैल के मुकाबले रेट में बदलाव देखने को मिला है।

नई दिल्ली, अप्रैल 16। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में एक बार फिर से तेजी देखने को म‍िली है। कल यानी 15 अप्रैल के मुकाबले रेट में बदलाव देखने को मिला है। सोना एक बार फिर से तेजी के साथ 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छूने के लिए चढ़ रहा है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 47000 के आकड़ा को पार कर गया है। जबक‍ि चांदी की कीमत 69000 के करीब है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

Prices Of Gold And Silver Have Increased Today

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

करीब 9283 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 9283 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 9283 रुपए तक लुढ़क चुका है।

 तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

252 रु तेजी के साथ 47169 रुपये पर बंद हुआ सोना
गुरुवार को 15 अप्रैल को सोना 46782 पर बंद हुआ था। आज 16 अप्रैल शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव गुरुवार के मुकाबले 135 रुपये तेजी होकर 46917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 252 रु तेजी हो कर 47169 रुपये पर बंद हुआ।

524 रु की तेजी के साथ 68810 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 15 अप्रैल को चांदी 68021 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 16 अप्रैल को जबकि चांदी 265 रुपये तेजी होकर 68286 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 524 रु तेजी हो कर 68810 रु पर बंद हुई।

 जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट

जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी कि‍ए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46917 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 46729 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42976 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35188 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 68286 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्‍ट दाम

चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्‍ट दाम

सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्‍य अवश्‍य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 1 जून से बदलेगा सोना खरीदने का नियम

1 जून से बदलेगा सोना खरीदने का नियम

जानकारी दें कि केंद्र सरकर ने 1 जून से सोना खरीदने के नियमों में बदलाव किया है। 1 जून के बाद हॉलमार्क को जरूरी कर दिया है। 1 जून 2021 से बिना हॉलमार्क वाले गोल्ड ज्वैलरी को न बेचा जा सकेगा और न ही आप इसे खरीद सकेंगे। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से इसे लेकर सभी ज्लैवर्स एसोसिएशन को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 1 जून से ज्वैलर्स सिर्फ तीन ग्रेड का सोना बेच सकेंगे, जो 22 कैरेट, दूसरा 18 कैरेट और 14 कैरेट के होंगे।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+