सोने के भाव में आज गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यानी 5 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 138 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है।
नई दिल्ली: सोने के भाव में आज गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यानी 5 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 138 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं चांदी के रेट में आज 142 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की जा रही है। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50275 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी का हाजिर भाव 59406 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50275 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50074 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46052 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37706 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 59406 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
वायदा भाव में अच्छी-खासी गिरावट
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार दिसंबर वायदे का सोने का भाव 1.02 फीसद या 514 रुपये की गिरावट के साथ 50,056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा। इसी तरह सोमवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा और हाजिर कीमत में भी गिरावट देखी गई। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी सोमवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत सोमवार 1.16 फीसद या 709 रुपये की गिरावट के साथ 60,436 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वैश्विक स्तर पर भी चांदी की वायदा कीमत में सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली।
सोने चांदी का वैश्विक भाव
सोने के वैश्विक भाव की बात करें, तो इसमें सोमवार सुबह गिरावट देखी गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.54 फीसद या 10.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,897.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.35 फीसद या 6.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,893.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं सोमवार सुबह चांदी के वैश्विक वायदा भाव में गिरावट और हाजिर भाव में बढ़त देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 0.50 फीसद या 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 23.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.28 फीसद या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
दिवाली तक सोने का भाव
जानकारों का कहना है कि सोने के दाम में गिरावट का मतलब यह नहीं है कि यह पहले के स्तर पर आ जाएगा। अगर शेयर बाजार की चाल के हिसाब से भी सोने के भाव को देखते हैं तो आप गलती कर बैठेंगे। फिलहाल, सोने का भाव 50,000 रुपये और चांदी का भाव 60,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर रहा है। आने वाले समय में भी इनमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जानकारों का कहना हे दीपावली तक सोने की कीमतों में कोई बड़ी तेजी या गिरावट के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। दीपावली पर भी सोने का भाव 50 से 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना रह सकता है।
रुपये में मजबूती से कम हुआ सोने का भाव
जानकारों ने यह भी कहा कि बीते कुछ समय में सोने की कीमतों में जो गिरावट आई है, उसका मुख्य कारण पिछले दो महीने में डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी है। फिलहाल, रुपया 73 से 74 की रेंज में है। कोरोना संकट के शुरुआती दिनों में यह 78 के स्तर तक पहुंच चुका था। रुपये में लौटी मजबूती से भी सोने की कीमत कम हुई है। डॉलर में तेजी आएगी तो लंबी अवधि में पीली धातु के दाम और तेजी से बढ़ेंगे।


Click it and Unblock the Notifications