नई दिल्ली, जुलाई 5। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। आज सोमवार 5 जुलाई को सोने की कीमतों में गिरावट आई। इससे पहले सोने की कीमतों लगातार 2 दिन तक वृद्धि हुई थी। मगर एक तरफ जहां सोना सस्ता हुआ, तो चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ। इससे चांदी के दाम एक बार फिर 70000 रु प्रति किलो के करीब पहुंच गए। चेक करें सोने और चांदी के आज के रेट।
5 जुलाई को सोने-चांदी के रेट
सोमवार को सोने की कीमतें नीचे आयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 162 रु प्रति 10 ग्राम की कमी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47587 रु से गिर कर 47425 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 820 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 68975 रु से चढ़ कर 69795 रु पर पहुंच गए।
ये रहे बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 161 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47235 रु और 22 कैरेट वाला सोना 179 रु सस्ता होकर 43411 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 121 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35569 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 94 रु की गिरावट के साथ 27744 रु पर पहुंच गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
इन वजहों से महंगा होता है सोना
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने की कीमतें कई वजहों से ऊपर-नीचे जाती कारण हैं। जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार, भौगोलिक तनाव और व्यापार युद्ध। ये सभी वे कारण हैं, जिनके चलते सोने और चांदी के रेट कम-ज्यादा होते हैं।
बिल है जरूरी
अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है। इसलिए अगर आपके पास अपनी ज्वेलरी का बिल है तो सोना या चांदी बेचते समय उसका सही भाव बिना किसी मोलभाव के मिल जाएगा। अगर आपके पास इन जेवरों का बिल नहीं होगा तो सुनार आपसे मनमाने भाव पर सोना खरीदने की कोशिश करेगा। इससे आपको नुकसान होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications