लॉकडाउन के तीसरे चरण के बीच मई के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सोने की कीमत में बढोतरी नजर आयी है। आज सोने की कीमत में एक बार फिर तेजी आ गई है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन के तीसरे चरण के बीच मई के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सोने की कीमत में बढोतरी नजर आयी है। आज सोने की कीमत में एक बार फिर तेजी आ गई है। बुधवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 357 रुपए बढ़कर 45914 रुपए तक पहुंच गई। चांदी की कीमत में भी 1120 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। देश के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का भाव लेकर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट उनकी औसत कीमत अपटेड करती है।

वायदा बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट
वायदा बाजार में सोने की कीमत लगातार दूसरे दिन घटी। एमसीएक्स पर जून के लिए सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 100 रुपए की कमी आई और भाव 45,650 रुपए रहा। जुलाई डिलीवरी के लिए कीमत 0.5 पर्सेंट तेजी के साथ 42,134 रुपए रही। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत कुछ कम हुई है, क्योंकि कई देशों में आर्थिक गतिविधियों में छूट की वजह से रिस्क सेंटिमेंट कम हुआ है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
जबकि 5 मई को एमसीएक्स में सोना के जून डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 402 रुपये अथवा 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,405 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी जिसमें 13,574 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 378 रुपये अथवा 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,640 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी जिसमें 2,233 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,700.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।
जानें आखिर क्या है गोल्ड 999
हालमार्क वाली ज्वैलरी आपने जरूर खरीदी होगी। इसपर आपको हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखा नजर आया होगा। इन्ही अंको में आपके सोने की शुद्धता का राज छिपा होता है। वहीं हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का अर्थ है इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर 23 कैरेट सोने पर 958, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक लिखे होते हैं।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?



Click it and Unblock the Notifications