नई दिल्ली, जुलाई 22। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सोने की कीमतें और कम हो गयी हैं। इससे 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44 हजार रु से भी कम रह गय है, जबकि 24 कैरेट वाला सोना 48000 रु के नीचे आ गया है। आज गुरुवार 22 जुलाई को सोने की कीमतों में काफी भारी गिरावट दर्ज की गयी। सोने के उलट आज चांदी थोड़ी महंगी हुई है। बता दें कि चांदी के दाम इस समय 67000 रु प्रति किलो के नीचे बरकरार हैं। सोना और चांदी के लेटेस्ट प्राइस आगे जानिए।
22 जुलाई को सोने-चांदी के रेट
गुरुवार को सोने की कीमतें कम हुईं। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 515 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48222 रु से गिर कर 47707 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 17 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 66980 रु से चढ़ कर 66997 रु पर पहुंच गए।
जानिए बाकी कैरेट सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 513 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47516 रु और 22 कैरेट वाला सोना 471 रु सस्ता होकर 43700 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 387 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35780 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 301 रु की गिरावट के साथ 35780 रु पर पहुंच गया।
कैसे पता करें अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
जम कर किया जाता है निवेश
सोना उन सबसे आम कमोडिटीज में से एक है, जिसमें उपभोक्ता अधिक रिटर्न हासिल करने के लिए अपना पैसा बैंक के बजाय निवेश करना पसंद करते हैं। भारत में लोग अपने बच्चों की शादी, व्यावसायिक निवेश या अन्य ऐसे ही उद्देश्यों के लिए सोना खरीदते हैं। पिछले कुछ वर्षों में सोने की कीमत स्थिर रही है, इसलिए खरीदारों और खास कर निवेशकों ने सोने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है।
मिलता है टैक्स बेनेफिट
कुछ गोल्ड फंड सोने पर टैक्स बेनेफिट भी ऑफर करते हैं। यानी ऐसी टैक्स छूट जो आपके निवेश को बेहतर बना सकती है। एक साल के निवेश के बाद ऐसे फंडों पर कर लाभ का लाभ उठाया जा सकता है। आपका पैसा सोने में सबसे खराब परिस्थितियों में भी सुरक्षित रहता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
