वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने इस साल के बजट के पीछे के मार्गदर्शक कारकों का जिक्र किया। उसने कहा कि सरकार ने खातों को अधिक पारदर्शी बनाया है।
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने इस साल के बजट के पीछे के मार्गदर्शक कारकों का जिक्र किया। उसने कहा कि सरकार ने खातों को अधिक पारदर्शी बनाया है। राजकोषीय घाटे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, इस बार हमारा राजकोषीय घाटा इस वजह से ज्यादा बढ़ गया क्योंकि हमने आम जनता को अधिक से अधिक मदद पहुंचाई। सरकार का ध्यान केवल खर्च करने पर रहा। उन्होंने कहा कि हमारा वित्तीय घाटा जो फरवरी 2020 के दौरान 3.5 प्रतिशत से शुरू हुआ था, वह जीडीपी के 9.5 प्रतिशत तक बढ़ गया है, क्योंकि हमने केवल और केवल खर्च किया है। साथ ही हमने घाटे के प्रबंधन के लिए एक स्पष्ट रास्ता बनाया है। सरकार इसे कम करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में हमारा मुख्य फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ सेक्टर को लेकर था। इस बार के बजट में कुल 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि जो कृषि सेस लाया गया है, उससे आम लोगों पर कम ही भार पड़ेगा। निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोराना काल में सरकार का फोकस सिर्फ खर्च करने पर रहा, आम लोगों को अधिक से अधिक मदद पहुंचाई गई। यही कारण रहा कि इस बार राजकोषीय घाटा इतना अधिक बढ़ गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजकोषीय घाटे पर कहा कि सरकार की ओर से लगातार ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे इसकी भरपाई लगातार की जाएगी। उन्होंने ने कहा कि अगर सरकार खर्च पर फोकस कर रही है, तो उसका साफ असर रोजगार बढ़ने पर होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि कस्टम ड्यूटी काफी चीज़ों में बढ़ाया गया है, लेकिन जो सेस लगाया गया है उससे आम लोगों पर असर नहीं पड़ेगा। निर्मला सीतारमण ने कहा है कि कारोबार बढ़ाने के लिए, पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम भी किया गया है। ऐसे में आम लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उसका फायदा ही होगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवासी मजदूरों को लेकर बनने वाले पोर्टल पर बताया गया कि कोरोना काल में जिस तरह की परेशानियां हुई, उसको ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं और उनको आने वाली दिक्कतों को यहां के जरिए दूर किया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
