
Vodafone : वोडाफोन 11 हजार नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रही है। यह छंटनी टेल्को की रणनीतिक प्लान का एक हिस्सा है। यह छंटनी अगले 3 सालों के दौरान की जायेगी।
वोडाफोन की नई मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्गेरिटा डेला वैले ने ग्रुप के लिए प्रमुख रणनीतिक योजनाओं की घोषणा की। क्योंकि फाइनेंशियल ईयर 2023 का प्रदर्शन काफी बेहतर नहीं रहा है।
फाइनेंशियल ईयर 2023 की रिपोर्ट में, मार्गेरिटा डेला वैले की तरफ से कहा गया है कि वोडाफोन के लिए मैं अपनी योजनाओं की घोषणा कर रही हूं। क्योंकि हमारा प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है। नई प्रमुख की प्राथमिकताएं, कस्टमर, सरलता और विकास है।
4 सालों में परिवर्तन को क्रियान्वित करने के लिए पहले से ही वोडाफोन एक कार्य योजना चल रही है। वोडाफोन के तरफ से चल रही यह कार्य योजना 3 प्राथमिकताओं कस्टमर, सरलता और विकास पर केंद्रित है।
सीईओ ने कहा कि हम अपने संगठन को और सरल बनाएंगे और अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता को दोबारा हासिल करने के लिए कठिनाइयों को कम करने का पूरा प्रयास करेंगे।
हम अपने कस्टमर्स को गुणवत्ता वाली सेवा को प्रदान का करें। इसके लिए हम संसाधनों का दोबारा आवंटन करेंगे। वोडाफोन बिजनेस की अनूठी स्थिति से दोबारा विकास करेगा।
उन्होंने कहा कि सादगी को हासिल करने के लिए मुख्यालय और स्थानीय मार्केट दोनों ही सरलीयकरण के के साथ आने वाले 3 सालों में 11 हजार नौकरी की कटौती की योजना बनाई है।
इतना ही नहीं इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हम अपनी व्यापारिक एगिलिटी बढ़ाने और संसाधनों को मुक्त करने के लिए एक सरल संगठन बनेंगे।
वोडाफोन ने अपने कस्टमर्स के अनुभव और ब्रांड के लिए फाइनेंशियल ईयर 24 में जरुरी निवेशों को दोबारा आवंटित किया है। कंज्यूमर मार्केट में जीत को हासिल करने के लिए, वोडाफोन मूल बातों पर फिर से अपना ध्यान केंद्रित करेगा।
इसके अलावा भी विकास के संबंध में टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन के पास जर्मनी की टर्नअराउंड स्कीम, लगातार मूल्य निर्धारण कार्यवाही के स्पेन में रणनीतिक समीक्षा है।
उन्होंने कहा कि हम अपने संसाधनों को उत्पादों और भौगोलिक क्षेत्रों के पोर्टफोलियो पर केंद्रित करेंगे। जो वक्त के साथ डेवलपमेंट और प्रतिफल के लिए सही आकार के हों।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
