नयी दिल्ली। पिछले महीने जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने अपने प्लानों के दाम एक साथ 42 फीसदी तक बढ़ा कर मोबाइल उपयोगकर्ताओं को तगड़ा झटका दिया था। मगर देश के 100 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहकों को एक बार फिर ऐसा ही झटका लग सकता है। 2020 खत्म होने तक आपके मोबाइल बिल में बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियाँ अपने प्लान फिर से 25-30 फीसदी तक महंगे कर सकती हैं। टेलीकॉम कंपनियों का एआरपीयू यानी प्रतिउपभोक्ता औसत आमदनी अभी भी कम है और इंडस्ट्री अधिकारियों और विश्लेषकों का मानना है कि ओवरऑल टेलीकॉम संबंधित उपभोक्ता खर्च भारत में विश्व स्तर पर सबसे कम है। प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एयरटेल और वोडाफोन को एजीआर चुकाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। इसलिए यह टैरिफ बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। बल्कि एयरटेल चेयरमैन ने तो टैरिफ और बढ़ाने के लिए ट्राई से हस्तक्षेप की मांग की थी।
फाइनेंशियल हालत सुधारने की कोशिश
एजीआर पर राहत न मिलने से एयरटेल और वोडाफोन को अपनी वित्तीय हालत सुधारने के लिए पैसों की जरूरत है। एजीआर के मामले में राहत न मिलने पर वोडाफोन आइडिया के चेयरमैन ने कंपनी बंद करने की बात कही थी। ऐसे में अगर वोडाफोन आइडिया बंद हो जाये तो विश्लेषकों को उम्मीद है कि भारती एयरटेल और जियो एक मोबाइल प्लान की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी करेंगी। जियो के मार्केट में आने से पहले टेलीकॉम कंपनियों का एआरपीयू 180-200 रुपये था। मौजूदा एआरपीयू इस स्तर से काफी कम है।
160 रुपये तक पहुँचेगा एआरपीयू
पिछले महीने तीनों टेलीकॉम कंपनियों ने तीन साल में पहली बार प्लान महंगे किये थे। इसके बाद एक अनुमान के मुताबिक कुछ तिमाहियों में टेलीकॉम कंपनियों का एआरपीयू मौजूदा 120 रुपये के लेवल से 160 रुपये तक पहुँचने की उम्मीद है। मगर जानकार वोडाफोन की स्थिति को देखते हुए कहते हैं कि अगर सरकार की तरफ से एजीआर पर कोई राहत नहीं मिली तो एक बार फिर से बहुत जल्दी टैरिफ में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। भारत में मोबाइल ग्राहक सिंगापुर, मलेशिया, चीन / हांगकांग, फिलीपींस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के मुकाबले बेहद कम खर्च करते हैं।
भारत में बढ़ी है डेटा खपत
यह देखते हुए कि जियो के आने के बाद भारत में मोबाइल इंटरनेट की खपत पिछले तीन वर्षों में बढ़ गई है जानकार मानते हैं कि मोबाइल उपयोगकर्ता थोड़ा और अतिरिक्त भुगतान कर सकते हैं। वैसे प्लान महंगे करने के बाद जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई किफायती प्लान भी पेश किये हैं। इनमें ग्राहक कॉलिंग और डेटा बेनेफिट के लिहाज से अपनी सुविधा के अनुसार प्लान चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो लाई 100 रुपये से कम का एक और प्लान, जानें सब कुछ
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
