Predictions about the stock market today: आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुल सकते हैं। लेकिन उतार चढ़ाव बना रहने की संभावना है। आज शुरुआती घंटों में, गिफ्ट निफ्टी ऊपरी स्तरों पर कारोबार कर रहा है, जिससे उम्मीद है कि सेंसेक्स और निफ्टी 50 में सकारात्मक शुरुआत हो सकती है। हालांकि दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में मिश्रित कारोबार हो रहा है। जहां तक अमेरिकी शेयरों की बात है तो वहां पर रात में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है।
गिफ्ट निफ्टी, जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी के नाम से जाना जाता था, बुधवार सुबह 7.32 बजे 43 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,357.5 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

निवेशक बुधवार को होने वाली एनवीडिया कॉर्प की आय पर उत्सुकता से नजर रखेंगे, जबकि व्यापक बाजार शुक्रवार को यूएस फेड अध्यक्ष के भाषण पर नजर रखेंगे। यह भाषण दुनियाभर के शेयर बाजारों के लिए महत्वपूर्ण होगा। रॉयटर्स के अनुसार, बेंचमार्क 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड रातों रात लगभग 16-वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। यह देखते हुए कि फेड लंबे समय तक दरें ऊंची रख सकता है। उच्च उधारी लागत व्यवसायों और उपभोक्ताओं के खर्च को धीमा कर सकती है।
वहीं घरेलू शेयर बाजार में, मंगलवार को सेंसेक्स 3.94 अंक या 0.01% की बढ़त के साथ 65,220.03 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 2.85 अंक या 0.01% की बढ़त के साथ 19,396.45 पर बंद हुआ था। हालाँकि, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने क्रमशः 287.88 अंक और 314.81 अंक बढ़कर बंद हुआ था। कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही थी, जबकि आईटी और बैंकिंग शेयरों में हल्की बिकवाली देखी गई थी।
बुधवार की ट्रेड गाइड
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष - तकनीकी अनुसंधान वैशाली पारेख को उम्मीद है कि गुरुवार के कारोबार के दौरान निफ्टी स्पॉट इंडेक्स को 19,300/19,250 अंक के आसपास समर्थन मिलेगा, जबकि रजिस्टेंस19,550/19,600 अंक के स्तर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, बैंक निफ्टी स्पॉट इंडेक्स को 43,700/43,650 अंक की रेंज में समर्थन मिलने की संभावना है और प्रतिरोध 44,500/44,550 अंक के बीच देखा जा सकता है।
आज 3 शेयरों में लगा सकते हैं दावं
पारेख ने गुरुवार को खरीदने के लिए 3 स्टॉक की सिफारिश की है:
- एलएंडटी फाइनेंस को 121 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 131 रुपये के लक्ष्य के लिए 123.70 रुपये पर खरीदा जा सकता है
- भारत डायनेमिक्स को 1146 रुपये पर 1135 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1190 के लक्ष्य के लिए खरीदा जा सकता है
- एनएलसी इंडिया को 137 रुपये के लक्ष्य के लिए 126 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 128.75 रुपये पर खरीदा जा सकता है
नोट: यहां पर जानकारों की राय पर आधार पर जानकारी दी गई है। कृपया किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications