एयरटेल ने अपनी एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। फिलहाल देश के 25 नए शहरों में प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।
नई दिल्ली: एयरटेल ने अपनी एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। फिलहाल देश के 25 नए शहरों में प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी इनमें से कुछ शहरों में 30 अप्रैल से 1 मई के बीच ही यह सर्विस उपलब्ध कराने वाली थी, लेकिन कोविड-19 लॉकडाउन के चलते इसमें देरी हो गई। इसके बाद कंपनी ने इस सर्विस को शुरू करने के लिए जून के शुरुआती हफ्तों को चुना था। हालांकि, लॉकडाउन बढ़ने के कारण इस प्लान में भी बदलाव हुआ और इसके लॉन्च को टालना पड़ा। बता दें कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट से जून के शुरुआत में ही काउंटडाउन टाइमर को हटा लिया था। इसके बाद अब एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर की वेबसाइट पर लॉन्चिंग सून टैग के साथ उन शहरों के नाम दिए गए हैं, जहां यह सर्विस जल्द शुरू होने वाली है।

25 शहरों में शुरू होगी सर्विस
लॉन्चिंग सून टैग में जिन शहरों का नाम है उनमें अजमेर, अलिगढ़स भिलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, धर्मशाला, गाजीपुर, गोरखपुर, होसुर, जगधारी, झांसी, जोधपुर, काकिनाड़ा, कोल्हापुर, कोटा, मथुरा और मिर्जपुर के अलावा मुजफ्फरनगर, रोहतक, शाहजहांपुर, शिमला, थंजावुर, तिरुपति, उदयपुर और यमुनानगर शामिल हैं। बता दें कि कंपनी ने कहा है कि इन 25 शहरों के जो भी एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन को प्री-बुक करेंगे उन्हें फ्री राउटर और फ्री इंस्टॉलेशन का फायदा होगा। कंपनी ने पैन इंडिया की तर्ज पर ही इन 25 शहरों में भी बेसिक, एंटरटेनमेंट, प्रीमियम और वीआईपी प्लान ऑफर कर रही है।
एयरटेल के नए धांसू ऑफर
हाल ही में भारती एयरटेल ने अपने वन एयरटेल प्लान्स में बदलाव किया है। इस प्लान में एयरटेल की कई सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। इसमें मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डायरेक्ट टु होम सर्विस (डीटीएच) सर्विस शामिल हैं। कंपनी मौजूदा समय में चार वन एयरटेल प्लॉन ऑफर करती है जिसमें बेस प्लान में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। हालांकि कंपनी ने अपने 1349 रुपये के प्लान को रिवाइज किया है। वहीं 1399 रुपये और 1899 रुपये के प्लान की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी कंपनी ने की है। एयरटेल ने प्लान की कीमत बढ़ाने के साथ साथ ब्रॉडबैंड स्पीड भी दोगुनी कर दी है। अब यूजर 200Mbps स्पीड का मजा ले सकेंगे। पहले यूजर्स को 100Mbps की स्पीड ऑफर की जा रही थी।
कंपनी 899 रुपये, 1349 रुपये, 1499 रुपये और 1999 रुपये का प्लान ऑफर करती है। 899 रुपये में पोस्टपेड मोबाइल सर्विस और DTH सर्विस को कंबाइन किया जा सकता है। इस प्लान में यूजर को 75GB डेटा और 350 रुपये की कीमत तक के चैनल्स मिलेंगे। 1349 रुपये में यूजर 150GB तक डेटा ब्राउज कर सकते हैं। इसके अलावा DTH सर्विस, ऐमजॉन प्राइम भी इस सर्विस में यूजर को मिलेंगे। 1499 रुपये में फाइबर टु द होम ब्रॉडबैंड सर्विस और पोस्टपेड मोबाइल सर्विस कंबाइन्ड हैं। इस प्लान में यूजर को 200Mbps की स्पीड 300GB तक मिलती है।
More From GoodReturns

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications