Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी हुई बड़ी खबर आ गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज, आगरा और वाराणसी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे ने घोषणा की है कि 29 मई 2025 से इस ट्रेन में कोचों की संख्या 8 से बढ़ाकर 16 कर दी जाएगी। इस निर्णय से यात्रियों को अधिक सीटें होंगी और यात्रा अधिक आरामदायक होगी।

कोचों की संख्या बढ़ाई गई
फिलहाल इस ट्रेन में 8 कोच है, जिसमें 7 एसी चेयर कार और 1 एग्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल हैं। 29 मई से यह ट्रेन 16 कोचों के साथ चलेगी, जिसमें 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव चेयर कार होंगी। इससे ट्रेन की कुल क्षमता दोगुनी हो जाएगी, जिससे अधिक यात्रियों को सीटें मिल सकेंगी।
इतने घंटे में तय होगी दूरी
यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आगरा कैंट से बनारस तक चलती है, और इसके मार्ग में टूंडला, इटावा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन लगभग 573 किलोमीटर की दूरी को लगभग सात घंटे में तय करती है।
यात्रियों को मिलेंगे ये फायदे
कोचों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे टिकट बुकिंग में आसानी होगी। यह बदलाव विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा जो धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। प्रभात खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि 16 कोचों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 29 मई 2025 से शुरू होगा। इससे यात्रियों को अधिक सुविधा और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। ट्रेन में ऑनबोर्ड कैटरिंग, ई-कैटरिंग, वाई-फाई, इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेंसर-आधारित वॉटर टैप्स और सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा ट्रेन में बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स है। बायो टॉयलेट्स में शौचालय के नीचे बायो डाइजेस्टर कंटेनर में एनेरोबिक बैक्टीरिया होते हैं जो मानव मल को पानी और गैसों में बदल देते हैं। पारंपरिक शौचालयों द्वारा मानव मल को सीधे रेल की पटरियों पर छोड़ दिया जाता था, जिससे पर्यावरण में गंदगी फैलने के साथ ही रेल पटरियों की धातु को नुकसान पहुंचता था लेकिन इस सुविधा की मदद से ऐसा नही होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications