नई दिल्ली, मई 20। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या निवेश की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो कभी भी इसे जुआ समझने की गलती न करें। क्योंकि शेयर बाजार किस्मत का नहीं बल्कि ज्ञान का खेल है। अगर आपके पास जानकारी है तो बढ़िया शेयर चुन कर आप मालामाल हो सकते हैं। अगर जानकारी नहीं है तो आपके हाथ में कोई खराब शेयर आ सकता है, जो भारी नुकसान भी करा सकता है। इसलिए शेयर बाजार में कोई भी स्टॉक खरीदने से पहले मार्केट की पूरी जानकारी लें। बता दें कि कोरोना काल में भी अच्छे शेयरों ने बढ़िया रिटर्न दिया है। इसलिए आपको उन शेयरों की तलाश करनी होगी, जिन्होंने बीते कम से कम एक साल में बढ़िया रिटर्न दिया और उनके आगे भी अच्छा रिटर्न देने की संभावना है। हम आपको यहां एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जिसने एक साल में निवेशकों का पैसा 7 गुना कर दिया।
प्राज इंडस्ट्रीज
प्राज इंडस्ट्रीज के शेयर ने निवेशकों को बीते एक साल में मालामाल कर दिया है। इस शेयर ने एक साल में निवेशकों का पैसा 7 गुना कर दिया। 20 मई 2020 को यह शेयर 54.4 रु पर था। मगर आज (करीब 2.30 बजे) ये शेयर 376.2 रु पर है। यानी शेयर ने एक साल में 591.54 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस तरह निवेशकों को 1 लाख रु पर कुल 5.91 लाख रु का फायदा हुआ और उनकी निवेश राशि 6.91 लाख रु हो गयी होगी।
आगे भी कराएगा मुनाफा
बता दें कि इस शेयर के आगे भी मुनाफा कराने की संभावना है। कई जानकारों और ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए लगभग 400 रु तक का टार्गेट रखा है। यानी कम से कम ये शेयर 400 रु तक जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके पास जानकारी न हो तो किसी एक्सपर्ट या ब्रोकिंग फर्म की सलाह पर निवेश किया जा सकता है। हालांकि जोखिम तब भी रहेगा।
6 महीने में भी किया मालामाल
प्राज इंडस्ट्रीज के शेयर ने बीते 6 महीने में भी मालामाल किया है। इसका शेयर 6 महीने पहले 20 नवंबर को 81.3 रु पर था। आज के भाव (376.2 रु) से तुलना करें तो इसने 6 महीनों में 362.7 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों के 1 लाख रु 4.62 लाख रु में बदल गए होंगे। निवेशकों को सीधे-सीधे 3.62 लाख रु का फायदा हुआ है।
चेक करें तीन महीने का रिटर्न
प्राज इंडस्ट्रीज का शेयर इस समय 376.2 रु पर है। तीन महीने पहले ये शेयर 137.9 रु पर था। यानी इस शेयर की कीमत दोगुने से अधिक हो गयी। इस शेयर ने निवेशकों को 172 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 1 लाख रु के शेयर हो तो उसकी निवेश राशि 2.72 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
जानिए 1 महीने का रिटर्न
1 महीने पहले ये शेयर 214.2 रु पर था। इस शेयर ने निवेशकों को 1 महीने में 75.3 फीसदी से का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 1 लाख रु के शेयर हो तो उसकी निवेश राशि एक महीने में ही 1.75 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications