नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मोदी सरकार की काफी अहम योजनाओं में से एक रही है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन दिया जाता है। सरकार इस योजना के तहत ऐसे परिवारों की गैस सिलेंडर लेने के लिए आर्थिक मदद भी करती है। अगर आप भी इस योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं तो पहले यह खबर पढ़ लें। असल में उज्ज्वला योजना में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। ये बदलाव सब्सिडी के नियम से जुड़ा है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
जानिए क्या हो सकता है बदलाव
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोलियम मंत्रालय उज्जवला योजना के 2 नए स्ट्रक्चर ला सकता है। इन पर काम जारी और इन्हें बहुत जल्द लागू किया जा सकता है। गौरतलब है कि जो बदलाव हो सकता है वो एडवांस भुगतान मॉडल का है। अभी होता यह है कि (तेल मार्केटिंग कंपनियां) एडवांस पेमेंट राशि ईएमआई में ले लेती हैं। मगर बहुत नये नियम के अनुसार आपसे ये पैसा एक साथ लिया जाएगा।
सरकार देती रहेगी सब्सिडी
उज्जवला योजना के तहत सरकार आपको बतौर सब्सिडी 1600 रु देगी। मगर एडवांस पेमेंट के लिए आपको एक साथ पैसा देना होगा। बता दें कि इस साल के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 करोड़ और लोगों को उज्जवला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन देने का प्रस्ताव रखा था। सरकार की इस योजना में ग्राहकों को 14.2 किलो का सिलेंडर और चूल्हा मिलता है, जिसकी कीमत करीब 3200 रुपये होती है। सरकार बतौर सब्सिडी 1600 रुपये की मदद देती है।
कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
अगर आप उज्जवला योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो इसका प्रोसेस काफी आसान है। मगर ध्यान रहे कि बीपीएल परिवार की कोई महिला ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर सकेगी। आधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com से आप अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। बाकी रजिस्ट्रेशन के लिए आपको पहले एक फॉर्म भरना होगा। उस फॉर्म को करीबी एलपीजी वितरक के पास जमा कर दें।
ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी
उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी उनमें बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड और बैंक स्टेटमेंट शामिल हैं। साथ ही आपके पास पासपोर्ट साइज फोटो भी होने चाहिए। उज्ज्वला योजना की शुरुआत 2016 में की गयी थी। आवेदन करने वाली महिला की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी जरूरी है, जिसका बैंक खाता किसी राष्ट्रीय बैंक में होना चाहिए।
2 तरह के सिलेंडर
इस योजना में 2 तरह के सिलेंडर लेने का ऑप्शन होता है। इनमें 14.2 किलो वाले सिलेंडर के अलावा 5 किलो वाला सिलेंडर लेने का भी ऑप्शन होता है। आवेदन के दौरान आपको ये बताना होगा कि आपको 5 किलो वाला सिलेंडर चाहिए या फिर 14.2 किलो वाला। आप उज्ज्वला योजना के फॉर्म को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आप ये फॉर्म एलपीजी सेंटर से भी हासिल कर सकते हैं। सरकार का टार्गेट उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ बीपीएल परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन देने का है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
