नई दिल्ली, जनवरी 5। देश में केंद्र की मोदी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। कुछ योजनाओं को नया रूप और नाम भी दिया गया है। कई खास योजनाएं आम लोगों के लिए काफी काम की हैं। इन योजनाओं के तहत लोगों को अलग-अलग समय और जरूरतों के लिए आर्थिक मदद मिल जाती है। मोदी सरकार ने देश की महिलाओं के लिए भी एक योजना को आगे बढ़ाया है। इसके योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है। ये है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना। आगे जानिए प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की पूरी डिटेल और फायदे।
कितनी मदद मिलती है
मोदी सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए जो कई योजनाएं शुरू की गयी हैं, उनमें से एक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत केंद्र सरकार महिलाओं को 6000 रु देती है। ये पैसा उनके खाते में ट्रांसफर किया जाता है। बता दें कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का फायदा केवल महिलाएं ही ले सकती हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना गर्भवति महिलाओं के लिए है। इस योजना का मकसद गर्भवति और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की आर्थिक सहायता मदद करना है।
5 साल पुरानी है योजना
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 5 साल पुरानी है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 को की गयी थी। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना को प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना के नाम से भी जाना जाता है। ध्यान रहे कि इस योजना के लिए केवल गर्भवती महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। योजना का फायदा लेने के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं।
ये हैं वो जरूरी डॉक्युमेंट्स
यदि गर्भवती महिला की आयु 19 वर्ष से कम हो तो इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस योजना का फायदा लेने के लिए माता और पिता का आधार कार्ड, माता और पिता का पहचान पत्र और बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के अलावा बैंक खाते की पासबुक चाहिए होगी। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत मिलने वाले 6000 रु किस्तों में मिलते हैं।
इस तरह मिलते हैं पैसे
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का टार्गेट मां और बच्चे दोनों की देखभाल करने के लिए आर्थिक मदद देना है। महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का पैसा 3 चरणों या किस्तों में मिलता है। पहली बार में 1000 रुपये, दूसरी बार में 2000 रुपये और तीसरी बार में 2000 रुपये दिए जाते हैं। आखिरी बार 1000 रुपये की राशि बच्चे के जन्म के समय मिलते हैं।
घर बैठे करें आवेदन
इस योजना के बारे में यदि आप अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो इस ऑफिशियल वेबसाइट (https://wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana) पर जाएं। आप इसके लिए आवेदन भी घर बैठे कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2018 और 2020 के बीच कुल 1.75 करोड़ पात्र लाभार्थी महिलाओं को 5,931.95 करोड़ रु का भुगतान किया गया था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2020-21 में फरवरी तक 65.12 लाख महिलाओं को 2,063.70 करोड़ रु वितरित किए गए थे। इस योजना के जरिए प्रति वर्ष 51.70 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचने का लक्ष्य रखा गया था। इस योजना का फायदा सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। बल्कि आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाएं इस योजना से फायदा उठा सकती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications