PM Kisan Yojana 19th Installment: पीएम किसान योजना के तहत देशभर के किसानों को पहले ही 18 किस्तें मिल चुकी हैं। हालांकि, कुछ नए किसानों को अधूरे डॉक्यूमेंट्स की वजह से पैसे मिलने में देरी हो सकती है। आने वाले नए साल में 19वीं किस्त आने की उम्मीद है, लेकिन eKYC पूरा किए बिना किसानों को यह नहीं मिलेगी। चलिए आपको बताते हैं कि eKYC कैसे पूरा करें और योजना में अप्लाई करने का तरीका क्या है।

इस योजना से हर साल मिलते हैं 6000 रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) का उद्देश्य छोटे किसानों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना है। पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। 18वां भुगतान 5 अक्टूबर, 2024 को दिए गए था, और अगली किस्त फरवरी 2025 में होने की उम्मीद है। हालांकि, आधिकारिक तिथि की पुष्टि अभी बाकी है।
पीएम किसान के लिए ईकेवाईसी प्रोसेस
- 19वीं किस्त की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए, किसानों को अपना eKYC पूरा करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर eKYC ऑप्शन चुनें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। इस प्रोसेस के पूरा होने के बाद इसे दर्ज करें।
ऐसे चेक करें योजना का स्टेट्स
- यह वेरिफाई करने के लिए कि क्या आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- फिर "किसान कॉर्नर" पर जाएं और "अपनी स्थिति जानें" चुनें।
- "OTP प्राप्त करें" पर क्लिक करने से पहले अपना पंजीकरण नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इससे आपकी लाभार्थी स्थिति की पुष्टि हो जाएगी।
नये किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन का तरीका
इस योजना में शामिल होने के इच्छुक नए किसानों को https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर "नया किसान पंजीकरण" पर क्लिक करना चाहिए।
बैंक जानकारी सहित सभी आवश्यक जानकारी को भरें, भूमि रिकॉर्ड सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन को लास्ट स्टेप को पूरे करने के लिए OTP वेरिफिकेश जरूर करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
