Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana: भारत सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं शुरु की हुई है, जिनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे किसानों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना विशेष रूप से उन किसानों के लिए बनाई गई है जिनकी आय कम है और जिनके पास बुढ़ापे में आर्थिक सहायता का कोई स्रोत नहीं है।

किसानों को मिलती है पेंशन
इस योजना के तहत, किसान अपनी उम्र के अनुसार हर महीने एक छोटी राशि का योगदान करते हैं, और सरकार भी उतनी ही राशि का योगदान करती है। जब किसान 60 साल की आयु प्राप्त कर लेता है, तो उसे हर महीने 3000 रुपये की पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको प्रोसेस पूरा करना होगा और इसकी डिटेल्स जाननी होंगी।
कौन इस योजना में शामिल हो सकता है?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए, किसान की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए, और उसके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन होनी चाहिए। अगर किसान की मासिक आय 15,000 रुपये से अधिक है या वह आयकर का भुगतान करता है, तो वह इस योजना में शामिल होने के लिए एलिजिबल नहीं है।
अगर योजना में शामिल किसी किसान की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो उसके पति या पत्नी को हर महीने 1500 रुपये की पेंशन मिलेगी। यह प्रावधान परिवार को कुछ हद तक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है और उन्हें मुश्किल समय में सहायता करता है। यह योजना न केवल किसान को, बल्कि उसके परिवार को भी सुरक्षा प्रदान करने का एक अहम पहलू है।
कितना करना होगा योगदान?
किसान को हर महीने अपनी उम्र के हिसाब से 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का योगदान करना होता है। अगर कोई किसान 18 साल का है, तो उसे 55 रुपये हर महीने देने होंगे, जबकि 40 साल के किसान को 200 रुपये प्रति माह देने होंगे।
जो किसान पहले से ही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं, उनके लिए यह राशि सीधे उसी खाते से काट ली जाएगी, जिससे उन्हें अलग से भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।
आवेदन कैसे करें?
जो किसान इस योजना में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय, उन्हें अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन के कागजात और एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना होगा। इसके अलावा, किसान maandhan.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी रजिस्टर कर सकते हैं। यह ऑनलाइन प्रोसेस उन किसानों के लिए है जो घर बैठे ही आवेदन करना चाहते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
