नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बने 1.75 लाख घरों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घरों का उद्घाटन किया और धार, सिंगरौली और ग्वालियर के उन लाभार्थियों से भी बात की जिन्हें इस योजना के तहत लाभ मिला था। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) केवल घर बनाने के लिए ही नहीं बल्कि यह आत्मविश्वास का निर्माण और गरीबों को सशक्त बनाने के बारे में है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को सिर्फ घर ही नहीं बल्कि शौचालय और बिजली कनेक्शन का फायदा भी मिलता है। बता दें कि पीएम आवास योजना 2015 में शुरू हुई थी। सरकार ने सभी के लिए घर के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया था। बाद में 20 नवंबर 2016 को इसी योजना के तहत पीएमएवाई-जी (प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण) शुरू की गई। आइए जानते हैं कि कैसे आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
कैसे होगा आवेदन
सबसे पहले बता दें कि इस योजना का एक उद्देश्य महिला सशक्तिकरण पर है। पीएमएवाई-जी के तहत 67 फीसदी मकान ऐसे हैं जो या तो महिला के नाम पर हैं या फिर पति-पत्नी दोनों के। सरकार ने ग्रामीणों के लिए के लिए एक मोबाइल ऐप बनाई है। इस ऐप को आप गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर की मदद से लॉगइन करें। आपको एक ओटीपी मिलेगा। ओटीपी से लॉगइन करें और जरूरी डिटेल दर्ज करें। ध्यान रहे कि आपकी तरफ से दी गई जानकारी के आधार सरकार ये तय करती है कि आपको बेनेफिट मिल सकता है या नहीं। जिन लोगों को इसका फायदा मिल सकता है उनके नाम वेबसाइट पर डाल दिए जाते हैं।
ऐसे जानें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं
जो लोग अपना घर बनाना चाहते हैं मगर पैसों की कमी के कारण ऐसा नहीं पा रहे उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करने पर सरकारी मदद मिलेगी। ऊपर बताए गए तरीके से एक बार आवेदन करने के बाद आपको अपना नाम लाभार्थियों की लिस्ट में चेक करना होगा। ये काम आप पीएमएवाई-जी की वेबसाइट (https://pmaymis.gov.in/) पर जाकर कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर 'सर्च बेनिफिशियरी' पर जाएं। क्लिक करने पर एक नया पेज खुल कर सामने आएगा। अब यहां अपना नाम दर्ज कर करें आपके नाम के और भी लोग हो सकते हैं, इसलिए सभी के नाम सामने आएंगे। उनमें आप अपना नाम तलाश कर जानकारी ले सकते हैं।
क्या है इस योजना का प्रमुख लाभ
पीएमएवाई-जी के तहत आपको 6 लाख रुपये का लोन सिर्फ 6 फीसदी ब्याज दर पर मिल सकता है। इससे ज्यादा लोन राशि पर आपको ज्यादा ब्याज देना होगा। इस योजना में आपको सरकारी मदद भी मिलती है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार 60:40 के अनुपात में सहायता देती हैं। पीएमवाई-जी के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 1.20 लाख रु का 100 फीसदी अनुदान दिया जाता है। इस योजना के तहत वर्ष 2022 तक 2.95 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications