PPF vs NPS Investment: आज के समय में लोग इंवेस्टमेंट (Investment) पर ध्यान देने लगे हैं। लोगों का इनवेस्टमेंट की ओर ध्यान देना जरुरी भी है, क्योंकि आज के महंगाई के दौर में इनवेस्टमेंट ही बेहतर संतुलन बनाने में सहायक हो सकता है। लोग इनवेस्टमेंट पर तो फोकस कर रहे हैं लेकिन कई बार लोग निवेश के विकल्पो को लेकर असमंजस में रहते हैं। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए लोग कई बार पीपीएफ (Public Provident Fund) और एनपीएस (National Pension System) में इंवेस्ट करने को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। आज हम आपको इन दोनों निवेश विकल्पो के विषय में विस्तार से बताएंगे।

NPS और PPF क्या है
एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन योजना) एक स्वैच्छिक रिटायरमेंट बचत योजना है। यह एक सरकारी योजना है जिसे नागरिकों को अपने कामकाजी जीवन के दौरान भविष्य के लिए निवेश करने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं पीपीएफ सरकार के माध्यम से शुरू की गई एक लॉन्ग टर्म बचत निवेश योजना है। यह रिटायरमेंट के लिए पैसे जमा करने का एक बेहतर विकल्प मानी जाती है। दोनो ही प्लान सरकार द्वारा समर्थित हैं। चलिए इनमें निवेश से मिलने वाले रिटर्न की तुलना करते हैं।

NPS और PPF में कहा मिलेगा बेहतर रिटर्न
- जानकारों के मुताबिक पीपीएफ अधिक सुरक्षित निवेश विकल्प है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सरकार द्वारा निर्धारित एक निश्चित रिटर्न लॉन्ग टर्म बचत योजना है। बात अगर एनपीएस की करें तो यह निश्चित रिटर्न देने वाला निवेश नहीं है। एनपीएस का रिटर्न बाजार के जोखिमो से जुड़ा हुआ है।
- NPS में निवेश का 60 प्रतिशत हिस्सा एकमुश्त रिटायरमेंट के समय लिया जा सकता है। 40 प्रतिशत राशि का उपयोग एन्यूटी खरीदने के लिए किया जाता है। बात अगर PPF की करें तो इसमें निवेश की राशि निकालने की कोई सीमा नहीं है। पीपीएफ को परिपक्व होने की अवधि 15 वर्ष है।

- PPF में निवेश टैक्स सेविंग के नजरिए से भी बेहतर हैं। पीपीएफ में निवेश की गई राशि और उसपर मिलने वाले ब्याज पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगता है। इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत इसपर छूट मिलती है।
- पीपीएफ और एनपीएम में एक विशेष अंतर यह भी है कि NRI एनपीएस में कर सकते हैं। यह सुविधा पीपीएफ में उपलब्ध नहीं है।
- पीपीएफ खाते में 500 से 1.5 लाख रुपये तक सलाना निवेश कर सकते हैं। एनपीएस में यह कर्मचारियों के वेतन का 20 प्रतिशत हो सकता है।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
