नई दिल्ली, सितंबर 19। आज शाम को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने 3 दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा और तेजी के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 300.44 अंक या 0.51% ऊपर 59,141.23 पर और निफ्टी 91.50 अंक या 0.52% ऊपर 17,622.30 पर बंद हुआ। लगभग 1665 शेयरों में तेजी आई, तो वहीं 1852 शेयरों में गिरावट आई और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, अदानी पोर्ट्स और एचयूएल प्रमुख तेजी वाले शेयर रहे। सेक्टरों में मेटल और रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट आई, जबकि एफएमसीजी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1-2 फीसदी की तेजी आई। बीते एक महीने में सेंसेक्स मात्र 0.63 फीसदी ऊपर चढ़ा है। मगर एक शेयर ऐसा है, जिसने 1 ही महीने में निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है।
105 फीसदी रिटर्न
टीआरएफ लिमिटेड का शेयर 1 महीने में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 22 अगस्त 2022 को 157.25 रु पर था, जबकि आज यह 323.45 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 105.69 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 2.05 लाख रु से अधिक बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
5 दिन का रिटर्न
टीआरएफ लिमिटेड का शेयर 5 दिन में भी काफी तगड़ा रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 13 सितंबर 2022 को 202.55 रु पर था, जबकि आज यह 323.45 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 59.69 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 1.59 लाख रु से अधिक बन गए।
2022 का रिटर्न
टीआरएफ लिमिटेड का शेयर 2022 में अब तक भी भारी रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 03 जनवरी 2022 को 137.05 रु पर था, जबकि आज यह 323.45 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 136.01 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 2.36 लाख रु से अधिक बन गए।
कितनी है मार्केट कैपिटल
ये एक स्मॉल कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 356.93 करोड़ रु है। इसका आज का बंद स्तर, 323.45 रु, इसके 52 हफ्तों का भी शिखर है। इसके 52 हफ्तों का निचला स्तर 108.75 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 108.75 करोड़ रु है। ये एक साल में 170.56 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 14 जुलाई 1995 से अब तक यह 780.14 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा है।
क्या है कंपनी का है बिजनेस
टीआरएफएल को पहले टाटा-रॉबिन्स-फ्रेजर के नाम से जाना जाता था। इसे 1962 में शुरू किया गया था। यह बिजली खनन कोयला उर्वरक, सीमेंट पोर्ट आदि जैसे प्रमुख उद्योगों में लगी हुई है। टीआरएफएल ने अपनी शुरुआत के बाद से स्टैकिंग ब्लेंडिंग रिक्लेमिंग और थोक कच्चे माल की प्रोसेसिंग के लिए उन्नत प्रणालियों के निर्माण में विशेषज्ञता हासिल की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक टीआरएफ की ऑर्डर बुक में टाटा स्टील की 75 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा स्टील आर्थिक रूप से भी टीआरएफ की मदद करती है। पर छोटी कंपनियों में निवेश से पहले सावधानी बरतना ज्यादा जरूरी है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications