नयी दिल्ली। निवेश के लिए आज के समय में ढेर सारे ऑप्शन हैं। मगर सुरक्षा की जितनी गारंटी आपको किसी सरकारी स्कीम में मिलेगी उतनी कहीं और नहीं। ये तो हो सकता है कि आपको शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड जितना रिटर्न सरकारी स्कीम में न मिले, मगर आपका टैक्स बच सकता है और पैसा डूबने की संभावना जीरो हो सकती है। पोस्ट ऑफिस की स्कीमों पर सरकारी गारंटी होती है। यानी आपका पैसा किसी हाल में नहीं डूबेगा। दूसरे जहां तक मुनाफे का सवाल है तो पोस्ट ऑफिस स्कीमों पर पहले से एक ब्याज दर तय होती है, जिसके मुताबिक आपको रिटर्न मिलता है। यानी आपका पैसा सुरक्षित, निश्चित रिटर्न और टैक्स की बचत तीनों तरह से आपको फायदा ही फायदा होगा। हम यहां एक ऐसी पोस्ट ऑफिस स्कीम की बात करने जा रहे हैं, जिसमें आप थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके एक साथ 31 लाख रु हासिल कर सकते हैं।
क्या है ये स्कीम
जिस स्कीम की हम यहां बात कर रहे वो है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ)। पीपीएफ पूरी तरह से टैक्स फ्री योजना है। यानी आपको जो निवेश करेंगे, उस निवेश राशि पर जो ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर आपके हाथ में जो पैसा आएगा, किसी पर भी टैक्स नहीं लगेगा। इसीलिए पीपीएफ को ईईई (छूट-छूट-छूट) स्कीम कहा जाता है। अब जानते हैं कि कैसे आप पीपीएफ से 31 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं।
हर महीने करना होगा इतना निवेश
हर कोई 30 वर्षीय व्यक्ति हर महीने 2500 रु यानी साल में 30 हजार रु का निवेश करे तो 60 साल की आयु पर उसे हाथ में आने वाली मैच्योरिटी राशि 31 लाख रु होगी। हालांकि पीपीएफ में एक बार की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। मगर आप इसे 5-5 साल करके आगे बढ़ा सकते हैं। इससे रिटायरमेंट पर आपके हाथ में 31 लाख रु की राशि आएगी।
कितनी होगी ब्याज राशि
इन 30 सालों में आप हर महीने 2500 रु के हिसाब से कुल 9 लाख रु जमा करेंगे। मगर समय के साथ आपको जो ब्याज राशि मिलेगी, वो इससे कहीं अधिक है। आपको कुल 21.90 लाख रु का ब्याज मिलेगा।
रोजाना कितना निवेश
हमने जो कैल्कुलेशन बताई है उसके हिसाब से आपको रिटायरमेंट तक 31 लाख रु का फंड बनाने के लिए मासिक आधार पर लगातार 2500 रु का निवेश करना होगा। इस हिसाब से आपको दैनिक सिर्फ 83 रु की बचत करनी होगी। पीपीएफ आज भी निवेश क बेस्ट ऑप्शनों में से एक है। 1968 में शुरुआत के बाद यह लगातार 53 सालों से करोड़ों की पहली निवेश पसंद बना हुआ है।
कितना मिल रहा ब्याज
पीपीएफ पर मिलने वाली ब्याज दर की समीक्षा हर तीन महीनों में होती है। यानी हर तीन महीनों में सरकार बाकी पोस्ट ऑफिस स्कीमों की तरह पीपीएफ की ब्याज दर की भी समीक्षा करती है। इसमें बढ़ोतरी या कटौती संभव होती है। इस समय पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ पर ब्याज दर 7.1 फीसदी है। पिछली कई तिमाहियों से पोस्ट ऑफिस ने पीपीएफ सहित किसी भी स्कीम की ब्याज दर न बढ़ाई है और ही घटाई है।
अधिकतम निवेश सीमा
हमने जो कैल्कुलेशन बताई है उसके हिसाब से आपको साल में कुल 30000 रु का निवेश करना है। वैसे पीपीएफ में अधितम निवेश की सालाना लिमिट 1.5 लाख रु है। आप पीपीएफ में किसी वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का ही निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
