नई दिल्ली, मार्च 31। पब्लिक प्रोविडेंट फंड गारंटीड रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित निवेश और टैक्स सेविंग विकल्पों में से एक है। एक अनुशासित निवेश प्रोग्राम का पालन करके, कोई भी समय के साथ अच्छा रिटर्न जमा कर सकता है। पीपीएफ के नियमों के मुताबिक, आप पीपीएफ खाते में सालाना 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। यह आप मासिक या सालाना आधार पर कर सकते हैं। वैसे यह देखा गया है कि सैलेरी पाने वाले लोग आम तौर पर अपने पीपीएफ खातों में वित्तीय वर्ष के अंत में टैक्स बचाने के लिए अंतिम समय पर निवेश करते हैं। मगर इसमें आपको रेगुलर और हर महीने की 5 तारीख से पहले निवेश करना चाहिए। आइए जानते हैं क्यों।
अधिकतम लाभ मिलेगा
पीपीएफ से अधिकतम लाभ हासिल करने के लिए 1 से 4 अप्रैल (बल्कि हर महीने की 1 से 4 तारीख) के बीच निवेश करना चाहिए। वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ये बात खास कर ध्यान रखें। अगले महीनों के लिए भी, अधिकतम रिटर्न अर्जित तब ही होगा यदि निवेश महीने के 5वें दिन से पहले निवेश करें।
क्या है कारण
पीपीएफ जमा पर ब्याज सालाना कम्पाउंडेड हो जाता है और वित्तीय वर्ष के अंत में खाते में जमा किया जाता है। महीने के पांचवें दिन से पहले जमा राशि पर पूरे महीने का ब्याज मिलता है। यही कारण है कि हम आपको हर महीने की 5 तारीख से पहले निवेश करने की सलाह दे रहे हैं।
पीपीएफ जमा पर ब्याज
पीपीएफ जमा पर ब्याज की गणना योजना के नियमों के अनुसार महीने के 5वें और अंतिम दिन के बीच न्यूनतम शेष राशि पर की जाती है। जबकि यह ब्याज हर महीने देय होता है लेकिन वित्तीय वर्ष के अंत में खाते में जमा किया जाता है। इसलिए, यदि आप पीपीएफ में वार्षिक निवेश करते हैं, तो आपको अधिकतम लाभ के लिए इसे 5 अप्रैल से पहले करना चाहिए। मासिक जमा के मामले में, इसे महीने के 5वें दिन से पहले करना चाहिए।
कितनी है ब्याज दर
वर्तमान में, पीपीएफ योजना प्रति वर्ष 7.1 फीसदी ब्याज प्रदान करती है। इसे सालाना कंपाउंड किया जाता है और 15 साल बाद मैच्योरिटी पर भुगतान किया जाता है। यह योजना निवेशकों को प्रत्येक 5 वर्ष के ब्लॉक के लिए अपने खाते को मैच्योरिटी अवधि से आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करती है।
टैक्स बेनेफिट
आप पीपीएफ जमा पर धारा 80 सी के तहत टैक्स बेनेफिट प्राप्त कर सकते हैं। अर्जित ब्याज और मैच्योरिटी राशि भी टैक्स फ्री होती है। पीपीएफ जमा पर 7.1 फीसदी की मौजूदा ब्याज दर से 25 साल में एक करोड़ रुपये तक जमा किया जा सकता है। यदि आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो 7.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के हिसाब से दैनिक आधार पर आपको पीपीएफ खाते में रोज केवल 417 रुपये का निवेश करना होगा। हालांकि ये पैसा आपको मासिक आधार पर जमा करना होगा, क्योंकि निवेश आप रोज तो नहीं, बल्कि महीने में एक-दो बार ही करेंगे। पीपीएफ का मैच्योरिटी पीरियड 15 वर्ष है, लेकिन आप इसे 5-5 वर्षों के लिए दो बार बढ़ा सकते हैं। पीपीएफ पर टैक्स बेनेफिट भी मिलता है। मैच्योरिटी पर आपको 7.1 फीसदी ब्याज दर के साथ 65.58 लाख रुपये मिलेंगे। और 25 साल बाद ब्याज सहित ये राशि होगी 1.03 करोड़ रुपये।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications