PPF Account: अधिककर प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग अपने पैसे को पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) में निवेश करना पसंद करते हैं। इसमें चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। इसमें अधिकतम निवेश कर 25 वर्ष के पीरियड में 1 करोड़ रु से ज्यादा का फंड खड़ा किया जा सकता है। पीपीएफ पर सरकार वार्षिक 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रही है।

इस अकाउंट को आप किसी भी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस से खुलवा सकते हैं। अब एसबीआई के ग्राहक अपने मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट के जरिए इसमें ऑनलाइन घर बैठे अपना पीपीएफ खाता खोल सकते है। हालांकि, इसलिए आपके बचत खाते की केवाईसी होना बेहद जरूरी है। आप इसका बाद ही ऑनलाइन पीपीएफ अकाउंट खोल सकते हैं।
एसबीआई में पीपीएफ खाता घर बैठे ऐसे खोले
इसके लिए सभी पहले अपने यूजर नेम और पासवर्ड पासवर्ड के सहारे अपने एसबीआई के खाते में लॉगिन करें। यह पर आपको रिक्वेस्ट एंड इंक्वायरी का टैब होगा। इस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू से आपको न्यू पीपीएफ अकाउंट पर क्लिक करें।
इसके बाद नया पेज ओपन होगा। इस पेज में आपको पैन की डिटेल और अन्य डिटेल दर्ज करनी है। इसके बाद आपको ब्रांच कोड दर्ज करना है। इसमें आपको उस ब्रांच कोड को दर्ज करना है जहा पर आप अपना पीपीएफ खाता खोलना चाहते हैं। इसके बाद आपको सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है इसके बाद आपको प्रोसीड पर क्लिक कर देना हैं।
इसके बाद अपनी अब आपको दिए गए रेफरेंस नंबर के साथ फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप 'प्रिंट पीपीएफ ऑनलाइन एप्लिकेशन' टैब से खाता खोलने का फॉर्म प्रिंट करें। आप 30 दिन के भीतर केवाईसी दस्तावेज और फोटो के साथ फॉर्म ब्रांच में जाकर जमा कर दें।
आपके एसबीआई खाते से आधार नंबर लिंक होना चाहिए
आपके एसबीआई के बचत खाते से आपका आधार नंबर लिंक होना चाहिए। इस खाते को खोलने के लिए कम से कम जरूरी निवेश 500 रु है। आप एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 500 रु और अधिकतम 1 लाख 50 हजार रु का निवेश कर सकते हैं।
15 वर्ष में पीपीएफ खाता मैच्योर होता है। आप इसके बाद इसे 5-5 वर्ष के लिए बढ़ा सकते हैं। अकाउंट खोलने के 5 वर्ष तक इस अकाउंट से राशि नहीं निकाल सकते हैं। हालांकि, अगर आप इस खाते से 15 वर्ष से पहले पैसे को निकालते हैं, तो आपके फंड से 1 फीसदी काट लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Business Idea: चंदन की है काफी अधिक डिमांड, इसका बिजनेस बनाएगा अमीर
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
