Power Stocks to Buy: शेयर बाजार में सितंबर सीरीज के मंथली एक्सपायरी से पहले रिकॉर्डतोड़ रैली देखने को मिल रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहे. बाजार की ताबड़तोड़ तेजी में निवेशकों को मोटा फायदा हो रहा है. आज 24 सितंबर को पहली बार सेंसेक्स 85000 और निफ्टी 26000 का लेवल पार किया है. बाजार की तेजी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 476 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है. बाजार की तेजी में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी का मौका बना है.
ब्रोकरेज को पसंद हैं ये 5 शेयर
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) ने 5 शेयरों को पिक किया है. ब्रोकरेज ने खरीदारी के लिए 5 पावर शेयरों को चुना है. इन शेयरों में POWER GRID, JSW ENERGY, TATA POWER, NTPC और IEX को शामिल किया है. शेयरों पर लॉन्ग टर्म टारगेट दिया है.
- MOFSL ने खरीदारी की रेटिंग के साथ पावर सेक्टर से सरकारी कंपनी पावरग्रिड के शेयर को पिक किया है. पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर ढाई फीसदी की मजबूती के साथ 350 रुपए के लेवल पर बंद हुआ है. ब्रोकरेज फर्म ने शेयर पर 425 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. सरकारी कंपनी का शेयर 2024 में अब तक निवेशकों को 50 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
- मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल ने खरीदारी के लिए JSW एनर्जी लिमिटेड के शेयर को पिक किया. शेयर पर मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ 789 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग के साथ 917 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. स्टॉक पिछले 6 महीने में करीब 60 फीसदी बढ़ चुका है. करीब 1.38 लाख करोड़ रुपए की मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 2024 में अब तक 92% यानी निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है.
- टाटा ग्रुप की पॉवर कंपनी टाटा पावर (TATA POWER) के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 530 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. जबकि स्टॉक 24 सितंबर को करीब 3 फीसदी की मजबूती के साथ 467.70 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. स्टॉक 2024 में अब तक 40 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपए की मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 1 साल में 80 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.
- मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस ने सरकारी सेक्टर की कंपनी NTPC के शेयर पर न्यूट्रल की रेटिंग दी है. NTPC के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने 450 रुपए का टारगेट दिया है. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक शेयर 2024 में अब तक करीब 40 फीसदी का रिटर्न दिया है. करीब सवा 4 लाख करोड़ रुपए की मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर 1 साल में निवेशकों को 80 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है.
- ब्रोकरेज फर्म ने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज यानी IEX के शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग दी है. शेयर पर 226 रुपए का टारगेट दिया है. मंगलवार को शेयर 211 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. 19 हजार करोड़ रुपए की मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर कल करीब 11 फीसदी टूटा था. शेयर 2024 में अब तक 26 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है. 1 साल की अवधि में 60 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है.

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications