नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने ड्यूटी पर तैनात सभी डाक कर्मचारियों को कोरोनावायरस से मौत के मामले में 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है। संचार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ग्रामीण डाक सेवकों सहित सभी डाक कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनाती के दौरान कोरोना से मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इस मामले में सरकार के दिशानिर्देश तुरंत प्रभाव में आ जाएंगे और कोरोना संकट समाप्त होने तक पूरी अवधि के लिए जारी रहेंगे। डाक विभाग आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत आता है। इस समय ग्रामीण डाक सेवकों सहित डाक कर्मचारी ग्राहकों को डाक वितरण, डाकघर बचत बैंक, डाक जीवन बीमा जैसी ढेरों सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वे किसी भी बैंक के डोर स्टेप कैश डिविलरी की सेवा भी दे रहे हैं।
कोरोना से जंग में पोस्ट ऑफिस की भूमिका
इसके अतिरिक्त डाकघर स्थानीय राज्य प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क करके देश भर में COVID-19 किट, भोजन के पैकेट, राशन और आवश्यक दवाएं आदि भी पहुंचा रहा है। इस तरह पोस्ट ऑफिस COVID-19 संकट के समय में सामाजिक सेवा करने के साथ-साथ विभागीय कर्तव्यों का भी पालन कर रहा है। इससे पहले सिलेंडर डिलिवरी करने वालों को तेल कंपनियों ने मदद का ऐलान किया था। इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड ने कहा था कि यदि किसी सिलेंडर डिलिवरी करने वाले की कोरोनावायरस के कारण मौत हो जाए तो उन्हें 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। 5 लाख रुपये डिलिवरी करने वालों के अलावा आपूर्ति चेन में शामिल होने वाली किसी अन्य व्यक्ति की मौत पर भी दिया जाएंगे।
टाटा एआईए भी आई आगे
इसी बाच एक प्राइवेट बीमा कंपनी ने भी अपने ग्राहकों और एजेंटों तथा कर्मचारियों के लिए खास सुविधाओं का ऐलान किया है। टाटा एआईए लाइफ की नई पहल के तहत इसके पॉलिसीहोल्डर्स को कोरोना से संबंधित मामलों में 500,000 रुपये तक का अतिरिक्त बेनेफिट मिलेगा और वो भी बिलकुल मुफ्त। वहीं अपने एजेंटों को आर्थिक प्रोटेक्शन देने के लिए टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के सभी 'सक्रिय' एजेंटों को उनके पति/पत्नि और बच्चों के साथ कोरोनावायरस के कारण अस्पताल में भर्ती होने के मामले में 25,000 रुपये तक आर्थिक सहायता दी जाएगी।
सिलेंडरों की आपूर्ति भी जरूरी
जबकि पूरे देश में लॉकडाउन है और ज्यादातर लोग घरों में बंद हैं ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर्स और सैकड़ों डिलिवरी करने वाले 27.5 करोड़ ग्राहकों को सिलेंडर मुहैया कराने में लगे हैं। कुकिंग गैस (एलपीजी) की आपूर्ति बिना रुकावट के जारी है। हालांकि एलपीजी वितरक एजेंसियां और उनके कर्मचारी, जिनमें डिलीवरी बॉय भी शामिल हैं, तेल कंपनी के कर्मचारियों का हिस्सा नहीं हैं, मगर फिर भी इन तीन कंपनियों ने उन्हें प्रोटेक्टिव गियर प्रदान किए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications