
Monthly Income Scheme : कई सारी छोटी बचत योजनाओं का संचालन पोस्ट ऑफिस की तरफ से किया जाता है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी ही बचत योजना के बारे में बताने जा रहे है। इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) है। एमआईएस खाते में एकमुश्त राशि को जमा किया जा सकता है। इस एमआईएस की अवधि 5 वर्षों की होती है। इस स्कीम में हर महीने ब्याज मिलता है। जब यह स्कीम मैच्योर हो जाती है। तब प्रिंसिपल अमाउंट भी वापस कर दिया जाता है। वित्त मंत्रालय की तरफ से 31 मार्च को छोटी बचत योजना के लिए ब्याज को दर को रिवाइज किया गया है। पहले इस स्कीम पर 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा था। लेकिन अब इस स्कीम पर 7.4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

अगले पांच सालों तक इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं
इस स्कीम ही एक बेहद ही खास बात है। आप इस स्कीम में जब निवेश करते है तब जो ब्याज दर होगी। यह ब्याज दर आपको आने वाले 5 साल तक लागू रहेगी। अगर हम ब्याज दर की बात करें, तो इसका रिवीजन हर तिमाही में होता है। अगर इस स्कीम की ब्याज की दरों में कोई बदलाव होता है, तो फिर निवेशक पर इसका कोई असर नहीं होगा।

केवल ब्याज से ही मिलेगी 5 वर्ष में 1.85 लाख रु की राशि
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम कैलकुलेटर के अनुसार, अगर कोई निवेशक है। जो इस योजना में 5 लाख रु का निवेश करता है, तो फिर उसको ब्याज के रूप में हर महीने 3083 रु की राशि मिलेगी। यह जो राशि है। यह राशि हर महीने अगले 5 वर्ष तक मिलता रहता है। जो खाता धारक है। उन खाता धारक को केवल ब्याज से ही कुल 184980 रुपए मिलेंगे। जब पांच वर्ष पूरा हो जाता है, तो फिर व्यक्ति को 5 लाख रु की राशि वापस मिल जाती है।
इस योजना में अब 9 लाख रु तक निवेश
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट में बजट 2023 में एक और बदलाव किया हैं और इसको फाइनेंस बिल 2023 में शामिल किया गया और इसको मंजूरी भी मिल चुकी है। अगर हम इस नियम की बात करते है, तो फिर यह नियम 1 अप्रैल से लागू हो चुका है। पहले इस योजना में निवेश की सीमा 4.5 लाख रु थी। लेकिन अब इस योजना में कोई इंडिविजुअल 9 लाख रु तक निवेश कर सकते है। वही, पहले इसमें ज्वाइंट अकाउंट होल्डर की निवेश की सीमा 9 लाख रु थी। जिसको अब बढ़ा दिया गया है और इस सीमा को बढ़ाकर 15 लाख रु कर दिया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
