नयी दिल्ली। पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं के अलावा इंश्योरेंस पॉलिसी भी ऑफर करता है। पोस्ट ऑफिस की ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) योजना की शुरुआत 1995 में की गयी थी। इस योजना का मकसद ग्रामीण आबादी को बीमित कराने और इंश्योरेंस के फायदे पहुंचाने का है। आरपीएलआई के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर खास ध्यान दिया जाता है। इस योजना में कुल 6 पॉलिसी हैं। इन 6 पॉलिसी में से एक ऐसी है, जिसमें आपको 1045 रु के प्रीमियम पर 14 लाख रु का फायदा मिलता है।
ये हैं 6 पॉलिसी
आरपीएलआई के तहत आने वाली 6 पॉलिसियों में होल लाइफ एश्योरेंस (ग्राम सुरक्षा), एंडोव्मेंट एश्योरेंस (ग्राम संतोष), कंवर्टिबल होल लाइफ एश्योरेंस (ग्राम सुविधा), एंटीसिपेटेड एंडोव्मेंट एश्योरेंस (ग्राम सुमंगल), 10 वर्ष RPLI (ग्राम प्रिय) और चिल्ड्रन पॉलिसी (बाल जीवन बीमा) शामिल हैं। इनमें हम जिस पॉलिसी की बात करने जा रहे हैं वो है होल लाइफ एश्योरेंस (ग्राम सुरक्षा)।
क्या हैं होल लाइफ एश्योरेंस (ग्राम सुरक्षा) के फायदे
इस पॉलिसी को कोई कम से कम 19 साल और अधिकतम 55 साल का व्यक्ति ले सकता है। अच्छी बात यह है कि यदि व्यक्ति पॉलिसी अवधि के दौरान जीवित रहे तो 80 वर्ष की आयु पर उसे मैच्योरिटी राशि मिलती है। यदि पॉलिसिधारक की मृत्यु हो जाए तो उसके नॉमिनी को मैच्योरिटी बेनेफिट दिया जाता है। इस पॉलिसी में कम से कम 10 हजार रु और अधिकतम 10 लाख रु तक सम एश्योर्ड होता है।
जानिए होल लाइफ एश्योरेंस (ग्राम सुरक्षा) के अन्य लाभ
इस पॉलिसी के 4 साल पूरे होने पर आपको लोन भी मिल सकता है। दूसरी बात 3 साल पूरे होने पर आप इस पॉलिसी को सरेंडर भी कर सकते हैं। हालांकि 5 साल से पहले पॉलिसी सरेंडर की जाए तो आपको बोनस बेनेफिट नहीं दिया जाएगा। आप 50, 55, 58 और 60 साल की आयु तक प्रीमियम जमा कर सकते हैं। अगर कोई 30 वर्षीय व्यक्ति इस पॉलिसी को ले तो उसे प्रति 1000 रु (सम एश्योर्ड) पर 60 रु का बोनस मिलता है।
ऐसे मिलेंगे 14 लाख रु
यदि कोई 30 वर्षीय व्यक्ति होल लाइफ एश्योरेंस (ग्राम सुरक्षा) पॉलिसी खरीदे और अगले 30 साल यानी 60 साल की आयु तक प्रीमियम अदा करे तो उसका सम अश्योर्ड 5 लाख रु होगा। जबकि उसका मासिक प्रीमियम सिर्फ 1045 रु होगा। इस तरह उसे बोनस के रूप में कुल 9 लाख रु प्राप्त होंगे। अब 5 लाख रु के सम एश्योर्ड और 9 लाख रु के बोनस के साथ मैच्योरिटी पर कुल 14 लाख रु मिलेंगे।
जानिए बोनस का गुणा गणित
प्रति हजार रु के सम अश्योर्ड पर बोनस राशि 60 रु सालाना मिलती है। इस तरह 1 लाख रु पर बोनस हुआ 6000 रु। 5 लाख रु पर बोनस हुआ 30 हजार रु। अब आप 30 साल तक देंगे प्रीमियम तो कुल बोनस हुआ 30 हजार रु गुणा 30 यानी 9 लाख रु। इसी तरह चिल्ड्रन पॉलिसी (बाल जीवन बीमा) 5 साल से 20 साल तक के लड़के के लिए ली जा सकती है। मगर पॉलिसी धारक (माता-पिता) की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पॉलिसी धारक (माता-पिता) की मृत्यु पर इस पॉलिसी में कोई प्रीमियम नहीं देना होता है। कार्यकाल पूरा होने पर पूर्ण बीमा राशि और अर्जित बोनस का भुगतान किया जाता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
