नई दिल्ली, अगस्त 08। अगर एक उचीत बचत स्कीम में लंबे समय तक थोड़ा-थोड़ा भी पैसा निवेश किया जाए तो लखपति बना जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें चंद पैसों को नियमित तौर पर निवेश करके मैच्योरिटी पर लाखो रुपए पाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी बचत योजना है जिसमे केवल 10 साल के निवेश में 16 लाख रुपए की मोटी रकम एकमुश्त मिलती है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। भारतीय पोस्ट ऑफिस की इस छोटी बचत योजना में आप छोटा निवेश करके बड़ा फंड जमा कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम
पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना में निवेश करने के लिए सबसे पहली पात्रता है कि व्यक्ति को भारतीय नागरिक होना चाहिए। आरडी शुरू करते टाइम आपको नागरिक प्रमाण पत्र दिखाना होगा। योजना में निवेश करने की कोई उम्र सीमा नहीं है। आप अपने बच्चे के नाम पर भी आरडी शुरू कर सकते हैं। यह एक निश्चित अवधि बचत योजना है जिसको आप भविष्य में किसी काम को पूरा करने के लिए फंड जुटा सकते है। पोस्ट ऑफिस की यह आरडी बचत योजना मध्यावधि बचत योजना है। इस योजना में निवेशक को कम से कम 5 साल के लिए निवेश करना होता है। आरडी में निवेश को हमेशा से ही जोखिम मुक्त माना जाता है। आवर्ती जमा योजना में हर महीने चक्रवृद्धि ब्याज हर महीने मिलता है।
100 रुपए से खुलेगा खाता
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में कोई भी निवेशक 100 रुपए के साथ खाता खोल सकता है। आरडी योजना में हर महीने कम से कम 10 रुपए के निवेश से शुरुआत कर सकते हैं। आरडी में निवेश करने की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है, आप अपने बजट के अनुसार महीने की किस्त का निर्णय ले सकते हैं। ज्यादा पैसो के निवेश से मुनाफा भी ज्यादा होगा। पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना की खास बात ये है कि अगर योजना के निवेशक की मृत्यु हो जाती है तो निवेश का पैसा नॉमिनी को मिलेगा। यदि आप चाहें तो आरडी स्कीम से अपने बचत खाते में पैसा आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
कैसे मिलेगा 16 लाख
यदि आप 5.8 प्रतिशत की मौजूदा ब्याज दर पर हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो 10 साल के समय में यह राशि आपको लगभग 16 लाख रुपये रिटर्न में देगी। 10 साल के लिए आपकी कुल जमा राशि 12 लाख होगी, और अनुमानित रिटर्न लगभग 4.26 लाख रुपये का होगा। ब्याज और मुलधन को मिला के आपको कुल 16.26 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा। आरडी स्कीम में चक्रवृद्धि ब्याज की गणना प्रत्येक तिमाही में की जाती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
