नई दिल्ली। देश के जयादातर बैंकों ने फिक्स डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में काफी कटौती कर दी है। एक साल की एफडी की ब्याज दरें 5 फीसदी के नीचे तक चली गई हैं। दूसरी तरफ पोस्ट ऑफिस 1 साल से लेकर 5 साल तक की अपनी टाइम डिपॉजिट (टीडी) में इन बैंकों से काफी ज्यादा ब्याज दे रहा है। आप भी अगर पोस्ट ऑफिस की टीडी का फायदा लेना चाहते हैं तो यहां पर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस एक और स्कीम है, जिसमें पैसा गारंटीड डबल हो जाता है। आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इन स्कीमों की जानकारी।
जानिए पोस्ट ऑफिस टीडी की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की एफडी को टाइम डिपॉजिट (टीडी) कहा जाता है। पोस्ट आफिस में अगर न्यूनतम 1000 रुपये की एफडी यानी टीडी कराई जा सकती है। वहीं अधिकतम की कोई भी सीमा नहीं है। जहां तक ब्याज दरों की बात है तो 1 साल लेकर 3 साल तक की टीडी पर इस वक्त 5.5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 5 साल की टीडी पर इस वक्त 6.7 फीसदी ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज दरें आज की तारीख में ज्यादातर बैंकों से काफी ज्यादा हैं।
टीडी में ऐसे मिलेगा ब्याज
अगर आप 1 साल की टीडी कराते हैं और 10,000 रुपये जमा करते हैं, तो आपको 1 साल बाद ब्याज के रूप में 561 रुपये मिलेगा।
अगर आप 5 साल की टीडी कराते हैं तो आपको हर साल इस निवेश पर 687 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा।
ये हैं पोस्ट ऑफिस की बाकी जमा योजनाओं की ब्याज दरें
-पोस्ट ऑफिस बचत खाता में इस वक्त 4 फीसदी का ब्याज
-पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (एमआईएस) पर इस वक्त 6.6 फीसदी का ब्याज
-किसान विकास पत्र (केवीपी) पर इस वक्त 6.9 फीसदी का ब्याज
-सुकन्या समृद्धि योजना पर इस वक्त 7.6 फीसदी का ब्याज
-वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर इस वक्त 7.4 फीसदी का ब्याज
पोस्ट ऑफिस की पैसा दोगुना करने वाली स्कीम
पोस्ट ऑफिस की पैसा दोगुना करने वाली स्कीम का नाम किसान विकास पत्र (केवीपी) है। इस स्कीम में वन टाइम इन्वेस्टमेंट किया हुआ पैसा दोगुना हो जाता है। किसान विकास पत्र देश के सभी डाकघरों से खरीदा जा सकता है। इस वक्त अगर केवीपी में निवेश किया जाए तो यह पैसा 124 महीने (10 साल 4 माह) में डबल हो जाता है। केवीपी में न्यूनतम निवेश 1000 रुपये से किया जा सकता है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा यहां नहीं है। इस वक्त केवीपी पर 6.9 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। किसान विकास पत्र यानी केवीपी 1000 रुपये, 5000 रुपये, 10,000 रुपये और 50,000 रुपये के सर्टिफिकेट के रूप में मिलता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
