Post Office SCSS 2024: घर के पास वाले पोस्ट ऑफिस को आपने देखा ही होगा. लाल और सफेद रंग की बिल्डिंग होती है. यहां केवल लेटर ही भेजे और लिए नहीं जाते बल्कि सेविंग स्कीम पर तगड़े रिटर्न भी दिए जाते हैं. हर उम्र के लोगों के लिए सरकारी संस्था खास सेविंग स्कीम ऑफर करती है. आज हम बात बुजुर्गों की करेंगे, जो जीवनभर की कमाई को सुरक्षित स्कीम में निवेश करना चाहते हैं. निवेशित रकम पर अच्छा रिटर्न चाहते हैं. पोस्ट ऑफिस खास बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम यानी SCSS ऑफर कर रहा, जिसमें केवल 60 साल से अधिक उम्र वाले नागरिक ही निवेश कर सकते हैं.
FD से ज्यादा मिलता है ब्याज!
1 जनवरी, 2024 से स्कीम में जमा पैसे पर पोस्ट ऑफिस सालाना 8.2% ब्याज भी देता है, जोकि ज्यादा बैंकों की FD से ज्यादा है. इसमें रिस्क तो बिल्कुल नहीं होता. क्योंकि ये सेविंग स्कीम्स सरकार द्वारा समर्थित जो होता है. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम यानी SCSS पोस्ट ऑफिस और बैंकों की ओर से ऑफर की जाने वाले ऐसी स्कीम है, जिसमें वरिष्ठ नागरिक निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. रिटायरमेंट फंड तैयार करने के लिए तो ये बेहद ही अच्छी स्कीम है.

SCSS में आमदनी होगी पक्की
SCSS में निवेश सुरक्षित होने के साथ गारंटीड रिटर्न मिलता है. सालाना ब्याज दर 8.2 फीसदी है. इस लिहाज से निवेशक स्कीम में 5 साल की अवधि के लिए 5 लाख रुपए के निवेश पर 2.05 लाख रुपए ब्याज से कमाई कर सकता है. क्योंकि मैच्योरिटी पर ब्याज और मूलधन मिलकर 7.05 लाख रुपए हो जाएंगे. हर तिमाही यानी 3 महीने में ब्याज से कमाई कीर कम 10250 रुपए होगी. जबकि टैक्स सेविंग FD फिलहाल 5.3% रिटर्न मिल रहा है.
Post Office SCSS Calculator 2024
- एकमुश्त जमा: 5 लाख रुपए
- अवधि: 5 साल
- सालाना ब्याज दर: 8.2%
- मैच्योरिटी अकाउंट: 7,05,000 रुपए
- ब्याज से कमाई: 2,05,000 रुपए
- हर तिमाही इनकम: 10,250 रुपए
टैक्स छूट का भी मिलेगा फायदा
खास बात ये भी है कि स्कीम में टैक्स छूट भी मिलती है. इनकम टैक्स कानून की धारा 80C के तहत स्कीम पर टैक्स छूट मिलता है. हालांकि, स्कीम में ब्याज से मिले रिटर्न का आंकड़ा 50,000 रुपए से ज्यादा होने पर TDS लगता है. स्कीम में 5 सालों की अवधि के लिए 30 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है, जिसे अगले 3 सालों तक के लिए बढ़ाया भी जा सकता है.
SCSS में कौन कर सकता है निवेश?
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं. अकाउंट पोस्ट ऑफिस जाकर खुलवाया जा सकता है. उम्र के लिए छूट VRS लेने वाला व्यक्तियों को मिल सकती है, जो 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम है. इसके अलावा डिफेंस डिपार्टमेंट से रिटायर्ड हुए 50 साल से अधिक और 60 वर्ष से कम उम्र के लोग भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं. हालांकि इस स्थिति में रिटायर होने के 1 महीने के भीतर निवेश करना होता है. स्कीम से जुड़ी और जानकारी के लिए पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications