Post Office Scheme Calculation: पोस्ट ऑफिस स्कीम में सुरक्षा के साथ-साथ बेहतर रिटर्न भी मिलता है। अलग-अलग पोस्ट ऑफिस स्कीम में अलग-अलग ब्याज दरें निर्धारित की जाती है। अगर आप पोस्ट ऑफिस की महिला सेविंग सर्टिफिकेट योजना(महिला सम्मान बचत पत्र) में निवेश करती हैं या फिर निवेश करने का प्लान कर रही हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करने का आपके पास बस कुछ दिनों का समय बचा है।

इस स्कीम का टेन्योर दो साल का होता है और इसमें 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है। यह योजना मार्च 2025 तक ही उपलब्ध है। आइए आपको बताते हैं कि अगर इसमें आपको 50000 रुपये का निवेश किया जाता है तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा। चलिए फटाफट आपको इसके लिए कैलकुलेशन बताते हैं।
महिला सम्मात बचत योजना इतने साल में हो रही है मैच्योर (Mahila Samman Saving Certificate)
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना 2 साल में मैच्योर होती है, लेकिन आपको इसमें 1 साल पूरा होने के बाद आंशिक निकासी की सुविधा मिल जाती है। इसमें आप 1 साल बाद 40 फीसदी तक रकम निकाल सकती हैं। अगर आपने 2 लाख रुपए जमा किए हैं तो एक साल बाद आप 80 हजार रुपए की निकासी कर सकती हैं। आप भी इस स्कीम में निवेश करना चाहती हैं तो फटाफट करना शुरु कर दें क्योंकि आपके पास इसमें निवेश करने के लिए थोड़ा ही समय बचा है। ये स्कीम फिलहाल मार्च 2025 तक ही मौजूद है।
ऐसे खोलें अपना महिला सम्मात बचत योजना में अकाउंट
अगर आप महिला सेविंग सर्टिफिकेट योजना में निवेश करना चाहती हैं तो इसके लिए पोस्ट ऑफिस के जरिये निवेश करना होगा। इसमें 18 साल से कम उम्र की लड़की के नाम पर भी अकाउंट ओपन करवाया जा सकता है इस स्कीम में पोस्ट ऑफिस में जाकर आप लड़की के नाम पर अकाउंट लड़की के लीगल गार्जियन ही ओपन करवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश करने के लिए महिलाओं के आधार कार्ड, पैन कार्ड, और अन्य डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी।
ये है पूरी कैलकुलेशन
महिला सम्मान बचत पत्र योजना कैलकुलेटर (Mahila Samman Saving Certificate Calculator) के हिसाब से देखें तो इस स्कीम में अगर महिलाएं 50,000 रुपये निवेश करती हैं तो इस पर दो साल में 8011 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे और इस तरह मैच्योरिटी पर आपको कुल 58,011 रुपये मिलेंगे। अगर 1,00,000 रुपये का निवेश करेंगी तो 7.5 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी के समय 1,16,022 रुपये मिलेंगे।
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications