Post Office Scheme to Double your Money: पैसे निवेश करने के कई सारे तरीके होते फिर चाहे वह म्यूचुअल फंड हो या फिर पोस्ट ऑफिस स्कीम ही क्यों न हो।
अक्सर लोग पोस्ट ऑफिस में निवेश करते समय यह समझ नहीं पाते हैं कि उनके लिए कौन सी स्कीम बेहतर होगी।
अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी स्कीम के बारे में जिसमें आप आसानी से निवेश कर सकते हैं और इसमें आपको निवेश किए हुए पैसे पर डबल मुनाफा मिलता है। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र है।

जानिए क्या है किसान विकास पत्र योजना
किसान विकास पत्र योजना देश के सभी डाकघरों और बड़े बैंकों में निवेश के लिए उपलब्ध है। ये स्कीम खासतौर से किसानों के लिए बनाई गई है, ताकि वो लंबे समय के आधार पर अपने पैसे बचा सकें।
इसमें आप न्यूनतम निवेश 1000 रुपये से शुरु कर सकते हैं और अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है।
इस योजना में निवेश करने पर सालाना 7.5 फीसदी की दर से रिटर्न मिल रहा है। आपको बता दें कि जनवरी, 2023 से मार्च, 2023 तक इस स्कीम में पैसे डबल होने में 120 महीने लग रहे थे, लेकिन इसके बाद आपका पैसा उससे पांच महीने पहले यानी 115 महीने यानी 9 साल और 7 महीने में ही डबल हो जाएगा।
किसान विकास पत्र स्कीम में मिलेगा इतना ब्याज
किसान विकास पत्र स्कीम में आप अपने पैसा लगाकर सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न पा सकते हैं। इस योजना में अभी 7.5% की दर से सालाना ब्याज मिल रहा है।
यह स्कीम भारत सरकार की ओर से चलाई जाने वाली एकमुश्त निवेश योजना है और इस योजना में आप एक तय अवधि के अंदर अपना पैसा दोगुना कर सकते हैं।
4 लाख ऐसे बन जाएंगे 8 लाख रुपए
अगर आप आज इस स्कीम में 4 लाख का निवेश करते हैं तो आपको अगले 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने में 8 लाख रुपये वापस मिलेंगे। यानी कि आप ब्याज से सीधे 4 लाख रुपये कमा लेंगे।
अगर आप योजना में एकमुश्त 4 लाख डालते हैं तो आपको 115 महीने में 8 लाख वापस मिल जाएंगे। अच्छी बात है कि आपको इस स्कीम में कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का फायदा भी मिलता है। यानी आप ब्याज पर भी ब्याज कमाते हैं।
योजना के बारे में मुख्य बातें
इस योजना के तहत आप कितने भी खाते खोले जा सकते हैं। अकाउंट सिंगल और 3 वयस्क मिलकर ज्वाइंट अकाउंट खोल सकते हैं।
इसमें नॉमिनी की भी सुविधा मिलती है और 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे अपने नाम से केवीपी खाता खोल सकते हैं। अवयस्क या विकृत मस्तिष्क के व्यक्ति की ओर से अभिभावक खाता खोल सकते हैं।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत

RBI MPC बैठक: रेपो रेट में बदलाव से EMI और FD पर क्या असर होगा? जानें सही रणनीति

FD, लिक्विड फंड या T-Bills: 2026 में निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

म्यूचुअल फंड में निवेश: आज पैसा लगाएं या सोमवार का इंतजार? NAV का गणित समझें

ITR डेडलाइन चूक गए? 31 दिसंबर तक ऐसे भरें बिलेटेड रिटर्न, बचें भारी पेनल्टी से

PPF और SSY में ब्याज का गणित: 5 अगस्त से पहले क्यों जमा करें पैसा? जानें नियम

अगस्त 2026 में बैंक की लंबी छुट्टियां: क्या आपकी EMI और SIP पर पड़ेगा असर?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?



Click it and Unblock the Notifications