नई दिल्ली, जुलाई 18। आजकल के समय में बीमा बहुत ही जरूरी हो गया है। लेकिन कई बार महंगा प्रीमियम होने की वजह से लोग इंश्योरेंस कराने से बचते हैं। लोग हर महीने महंगा प्रीमियम भरने की डर से जरूरी होने के बावजूद बीमा नहीं करा पाते। महंगे बीमा प्रीमियम को देखते हुए भारतीय डाक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के इस खास योजना में व्यक्ति को केवल 299 और 399 रुपए के वार्षिक प्रीमियम में 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस मिलता है। जिन लोगों का खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में है, वह इस बिमा का लाभ ले सकते हैं। हर साल आपको यह बीमा रिन्यू करवाना पड़ेगा।
10 लाख का होगा बीमा कवर
हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय डाक के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और टाटा ग्रुप के टाटा ए.आई.जी के बीच हुए एक एग्रीमेंट के तहत यह बीमा पॉलिसी चलाई जाती है। इस बीमा पॉलिसी में 18 से 65 वर्ष के लोगों को सामूहिक दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलती है। बीमा के तहत दुर्घटना से मृत्यु और दुर्घटना होने से आंशिक या पूर्ण अपंगता या पैरालाइज होने पर 10 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।
इलाज के भी पैसे मिलेंगे
भारतीय डाक पेमेंट बैंक का यह बीमा प्लान मृत्यु और दुर्घटना से चोट दोनों स्थितियों को कवर करता है। मृत्यु के बाद परिजन को 10 लाख रुपए की राशि तो मिलती ही है, साथ ही दुर्घटना से चोट के कारण हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज हेतु 60,000 रुपए तक का आई.पी.डी खर्च और ओ.पी.डी के लिए 30,000 रुपए तक की सहायता राशि मिलेगी।
बच्चों के पढ़ाई का भी मिलता है खर्च
अगर आपने सालाना 399 रुपए के प्रीमियम वाला बीमा प्लान लिया है तो दुर्घटना के अलावा आपके दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख तक का खर्च, दस दिन के लिए रोजाना 1 हजार रुपए तक का अस्पताल खर्च, बीमाधारक की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार के लिए 5,000 रुपए तक का खर्च मिलेगा। अगर आपका खाता इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में है तो आप नजदीकी डाकघर में संपर्क कर के यह बीमा कवर ले सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications