नयी दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी संकट को देखते हुए वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) ने 31 जुलाई 2020 तक कुछ नियामक प्रावधानों में ढील देकर छोटी बचत योजनाओं के निवेशकों को फिर से राहत दी है। पोस्ट ऑफिस की विभिन्न छोटी बचत योजनाओं, जिनमें पीपीएफ (पब्लिक प्रोविडेंट फंड), रिकरिंग डिपॉजिट, सीनियर सिटिजेन सेविंग स्कीम और सुकन्या समृद्धि योजना शामिल है, पर अलग-अलग राहत दी गई है। यहां हम आपको बताएंगे कि छोटी बचत योजनाओं पर निवेशकों को कौन सी राहत दी गई है।
PPF और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस)
जो पीपीएफ और एससीएसएस निवेशक अपनी योजना का विस्तार करना चाहते हैं, मगर लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं कर सके, वे अपनी स्कीम की अवधि बढ़वाने के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे निवेशक ईमेल के जरिए अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। मगर ध्यान रहे कि लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म होने पर तो इस विस्तार के संबंध में मूल दस्तावेजों को संबंधित ऑपरेटिंग एजेंसी के साथ जमा करना होगा। खाते को एक से दूसरे कार्यालय में ट्रांसफर करने के लिए 31 जुलाई 2020 तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
डाकघर आरडी (रिकरिंग डिपॉजिट) खाता
आरडी खाताधारक 31 जुलाई 2020 तक अपनी मार्च, अप्रैल, मई और जून महीने के लिए बकाया किस्तें जमा कर सकते हैं और उनसे इसके लिए कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। यह उस स्थिति में होगा जब निवेशक आरडी निवेश जारी रखना चाहता है। इसके अलावा वे आरडी खाताधारक, जो लॉकडाउन अवधि के दौरान छूट का लाभ लेने के लिए एडवांस किस्त जमा करने में विफल रहे, वे इसे 31 जुलाई 2020 तक जमा कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना के जारी किए गए नए निर्देशों के मुताबिक उन बालिकाओं का खाता 31 जुलाई तक खोला जा सकता है, जिनकी आयु लॉकडाउन के दौरान (25 मार्च से 30 जून 2020 तक) 10 वर्ष हुई है। बता दें कि न्यूनतम 10 वर्षीय किसी बालिका के लिए ये खाता खुलवाया जा सकता है। मगर लॉकडाउन के कारण बहुत से अभिभावक अपनी बेटियों के एसएसवाई खाते नहीं खुलवा सके, इसीलिए सरकार ने ऐसे अभिभावकों को राहत दी है। ध्यान रहे कि लॉकडाउन के दौरान जिन बालिकाओं की उम्र 10 वर्ष हुई है, उनका सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता केवल 31 जुलाई तक ही खुलवाया जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस ने जुलाई-सितंबर के लिए इन छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर नहीं घटाई है। आइये जानते हैं किस योजना पर कितना मुनाफा मिलता रहेगा :
- बचत जमा : 4 फीसदी
- 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 6.7 फीसदी
- 5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट : 5.8 फीसदी
- 5 वर्षीय सीनियर सिटिजेन सेविंग स्कीम : 7.4 फीसदी
- 5 वर्षीय मासिक आय खाता : 6.6 फीसदी
- 5 वर्षीय नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट : 6.8 फीसदी
- पीपीएफ : 7.1 फीसदी
- किसान विकास पत्र : 6.9 फीसदी (124 महीनो में मैच्योर होगा)
- सुकन्या समृद्धि योजना : 7.6 फीसदी
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
