नई दिल्ली, अगस्त 11। पोस्ट ऑफिस भारत में सैलेरी पाने वाले लोगों के लिए निवेश के लिए सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक है। असल में पोस्ट ऑफिस अच्छे रिटर्न वाली कई स्कीमों की पेशकश करता है। इसकी स्कीमें उन निवेशकों के भी बेहतर हैं, जो जोखिम मुक्त विकल्पों में निवेश करना चाहते हैं। पोस्ट ऑफिस में आपको कई योजनाएं मिलेंगी। बैंकों में एफडी या बचत खातों में निवेश करना एक विकल्प है। वहीं पोस्ट ऑफिस में आपको आरडी (रेकरिंग डिपॉजिट) का एक बढ़िया विकल्प मिलेगा। इस स्कीम में आपको एक साथ 16 लाख रु से अधिक रकम मिल सकती है।
कौन कर सकता है निवेश
पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना निवेश करने के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। इसमें आपको उच्च मात्रा में रिटर्न मिलता है। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट किसी भी वयस्क या 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे के लिए खोला जा सकता है। बता दें कि इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार, इस स्कीम में न्यूनतम जमा राशि 100 रुपये है। वहीं आप न्यूनतम राशि से अधिक पैसा जमा करने के लिए हर महीने 10 रुपये के गुणकों में निवेश कर सकते हैं।
कितना मिलता है रिटर्न
पोस्ट ऑफिस की आरडी में आपको जुलाई 2022 से प्रभावी 5.8 प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर मिलेगी। यह ब्याज दर तिमाही आधार पर बदल सकती है। केंद्र सरकार हर तिमाही में अपनी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज नयी दरें तय करती है। इनमें बढ़ोतरी या कटौती संभव होती है। ये भी हो सकता है कि दरों में कोई बदलाव न हो, जैसा कि पिछली कई तिमाहियों से हुआ है।
कितनी है मैच्योरिटी अवधि
पोस्ट ऑफिस आरडी खाता खोलने से पांच साल या 60 महीने के बाद मैच्योर होता है। मगर आप तीन साल के बाद पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता बंद कर सकते हैं। इतना ही नहीं खाता खोलने की तारीख से एक साल बाद 50 प्रतिशत तक लोन भी ले सकते हैं। यदि खाता समय से पहले बंद हो जाता है, परिपक्वता से एक दिन पहले भी, तो पोस्ट ऑफिस बचत खाते के आधार पर ब्याज दरें लागू होंगी। पोस्ट ऑफिस आरडी खाता मैच्योरिटी के बाद भी 5 साल तक बिना जमा के भी रखा जा सकता है।
नहीं है जोखिम
इस स्कीम में ब्याज और आपका पैसा दोनों सुरक्षित हैं। ध्यान दें कि अच्छा रिटर्न प्राप्त करते हुए इस स्कीम में संभावित जोखिम न के बराबर है, क्योंकि ये सरकारी स्कीम है। यदि कोई व्यक्ति किसी ऐसे ऑप्श में निवेश करना चाहता है जो नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में निवेश करने की सुविधा दे और उसे उच्च रिटर्न मिले, तो आरडी खाता खोलना एक शानदार तरीका है।
ऐसे मिलेंगे 16 लाख रु
यदि आप 5.8 प्रतिशत की मौजूदा ब्याज दर पर इस स्कीम में हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो 10 साल के समय में यह राशि (ब्याज के साथ) लगभग 16 लाख रुपये हो जाएगी। इसमें से 10 साल में आपकी कुल जमा राशि 12 लाख होगी, और अनुमानित रिटर्न लगभग 4.26 लाख रुपये होगा। इसलिए आपको कुल 16.26 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
