Post Office saving Scheme: यदि आप बिना किसी रिस्क के छोटी राशि का निवेश करके बढ़िया मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह खबर आप के ही लिए है। आज हम पोस्ट ऑफिस के एक ऐसे निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी निवेश किया है। प्रधानमंत्री पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करते हैं।
पीएम मोदी ने किया है निवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइफ इंश्योरेंस और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश किया है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक जून 2020 में प्रधानमंत्री ने नेशनल सेविंग स्कीम में 8 लाख 43 हजार रुपए का निवेश किया था। इसके साथ गी पीएम ने लाइफ इंश्योरेंस का 1 लाख 50 हजार 957 रुपए का प्रीमियम भी खरीदा था। चलिए हम आपकों इन स्कीम के विषय में जानकारी देते हैं।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
यदि आफ निवेश के साथ बिल्कुल भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो आपको पोस्ट ऑफिस के स्माल सेविंग स्कीम में निवेश करना चाहिए। पोस्ट ऑफिस में नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट के निवेश को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। देश के प्रधानमंत्री ने भी इस स्कीम में निवेश किया है। इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि सरकार खूद निवेश के रकम की गारंटी लेती है। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में निवेश के लिए 5 साल का लॉक इन पिरियड होता है। निवेश के पांच साल बाद ही आप इस योजना से पैसा निकाल सकते हैं।
तीन प्रकार के होते हैं निवेश विकल्प
सिंगल टाइप नेशनल सेविंग स्कीम - इस निवेश विकल्प में केवल एक व्यक्ति के लिए निवेश किया जाता है।
ज्वाइंट ए टाइप नेशनल सेविंग स्कीम - इस निवेश विकल्प में दो लोग एक साथ मिलकर निवेश कर सकते हैं। पती- पत्नी के लिए यह बेहतर विकल्प है।
ज्वाइंट बी टाइप नेशनल सेविंग स्कीम - इस निवेस विकल्प में दो लोग निवेश करते हैं लेकिन मैच्योरिटी पर पैसा केवल किसी एक को मिलता है।
कितना करना होता है निवेश
पोस्ट ऑफिस इस सर्टिफिकेट स्कीम पर 6.8 प्रतिशत का ब्याज दर ऑफर कर रही है। इस निवेश में आप कम से कम 1000 रुपए से निवेश कर सकते हैं। इसके बाद इसमें 100 के गुणक के रुप में पैसा जमा किया जा सकता है। इसमें निवेश करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। एनएससी में निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत टैक्स में भी छूट मिलती है। 1.5 लाख रुपए की राशि पर टैक्स में छूट मिलती है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
