नई दिल्ली, सितंबर 8। जो लोग अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें पोस्ट ऑफिस द्वारा दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं में निवेश करने पर विचार करना चाहिए। रिटायरमेंट के बाद बेहतर जीवन के लिए, सरकारी योजनाएं निवेशकों को सुरक्षित और प्रभावशाली रिटर्न ऑफर करती हैं। दूसरी बात कि सरकारी योजनाएं होने के चलते आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा, जिससे आपके रिटायरमेंट के पूरी तरह सुरक्षित होने की गारंटी होती है। पोस्ट ऑफिस एक मंथली इनकम स्कीम की पेशकश करता है, जिसके तहत निवेशकों को रेगुलर मासिक पेंशन मिलती है। इस स्कीम में आपको सिर्फ एक बार निवेश करने जरूरत होती है। इस स्कीम में आपको मैच्योरिटी बेनेफिट भी मिलते हैं। अगर आपका प्लान इस स्कीम में निवेश का हो तो पहले कुछ जरूरी बातें जानना आपके लिए जरूरी है।
कौन खोल सकता है मंथली इनकम स्कीम खाता
आप मंथली इनकम स्कीम में अकेले या किसी के साथ मिल कर जॉइंट खाता खुलवा सकते हैं। यदि किसी बच्चे का मंथली इनकम स्कीम खाता खुलवाना हो तो उसे एक गार्डियन की जरूरत होगी। ये नियम 10 साल के कम आय़ु के बच्चों के लिए है। 10 साल से अधिक आयु के बच्चे का खाता उसी के नाम पर खुलवाया जा सकता है।
कम से कम कितना निवेश
आप कम से कम 1000 रु में ये खाता खुलवा सकते हैं। इसके बाद आप 100 रु के गुणज में आगे निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में अधिकतम निवेश की भी लिमिट है। यदि कोई अकेले ये अकाउंट खुलवाए तो वे अधिकतम 4.5 लाख रु का निवेश कर सकता है, जबकि जॉइंट अकाउंट में आप अधिकतम 9 लाख रु का निवेश कर सकते हैं। ब्याज का भुगतान खाते खुलवाने के एक महीने बाद मैच्योरिटी तक दिया जाता है।
जानिए कुछ जरूरी बातें
मंथली इनकम स्कीम के लिए खाता खुलवाने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना जरूरी है। खाता खुलवाने के लिए करीबी पोस्ट ऑफिस शाखा में जाएं। फिर आवेदन फॉर्म भरें। आप इस फॉर्म को पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको 2 पासपोर्ट आकार साइज फोटो के साथ आईडी प्रूफ के लिए आधार, पासपोर्ट, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस देना होगा। आपको नॉमिनी व्यक्ति का नाम भी देना होगा। इस खाते को खोलने के लिए आवश्यक न्यूनतम बैलेंस राशि 1000 रुपये है, जिसका भुगतान नकद या चेक द्वारा किया जा सकता है।
खाता बंद कैसे होगा
ये खाता खोलने की तारीख से पांच साल तक वैलिड रहेगा। खाता खोलने की तारीख से एक वर्ष के अंत से पहले खाता बंद नहीं किया जा सकता है। अगर खाता एक साल बाद लेकिन 3 साल से पहले बंद कर दिया जाता है, तो मूलधन से 2% पैसा काट लिया जाएगा। 3 साल बाद लेकिन खोलने की तारीख से 5 साल पहले खाता बंद कराने पर 1% की कटौती की जाएगी।
जानिए बाकी डिटेल
- ये एक पोस्ट ऑफिस की योजना है जिसकी मैच्योरिटी अवधि 5 वर्ष की है।
- यदि खाताधारक मासिक ब्याज का क्लेम करने में विफल रहता है तो कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा
- इंडिया पोस्ट के मुताबिक, यह स्कीम सालाना 6.6 फीसदी ब्याज देगी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
