Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस में ऐसी कई सारी स्कीम्स होती है जिसमें आपको निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलता है। ऐसी ही एक पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) है। पोओएमआईएस एक सरकारी बचत योजना है, जो निवेशकों को हर महीने फिक्स्ड आय ऑफर करती है। यह योजना उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो सुरक्षित निवेश के साथ नियमित मासिक आय चाहते हैं। इसमें ब्याज दर 7.4% हर साल 5 साल तक दिया जाता है। सिंगल अकाउंट के लिए निवेश की लीमिट ₹1,000 से ₹9 लाख तक और ज्वॉइंट अकाउंट के लिए ₹15 लाख तक है।

5 साल बाद मिलते हैं पैसे (Post Office Monthly Income Scheme Details)
अकांउट में किए गए डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज का भुगतान पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में हर महीने किया जाता है और ऐसे में डिपॉजिट रकम एकदम सुरक्षित रहती है। 5 साल बाद आप अपनी डिपॉजिट की गई रकम को वापस ले सकते हैं।
कौन कर सकता है इसमें निवेश? (Post Office Monthly Income Scheme Calculation)
इस स्कीम में कोई भी देश का नागरिक अकाउंट खोल सकता है। बच्चे की उम्र 10 साल होने पर वह खुद भी अकाउंट के संचालन का अधिकार पा सकता है। बच्चे के नाम से भी अकाउंट खोल सकते हैं और बच्चा 10 साल से कम उम्र का है तो उसके नाम पर उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक अकाउंट खोल सकते हैं। इस स्कीम के अकाउंट के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट होना चाहिए और आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड देना जरूरी है।
ये है कैलकुलेशन
अगर आप इस अकाउंट को सिंगल ओपन करवाते हैं तो ज्यादा से ज्यादा 9 लाख रुपए डिपॉजिट कर सकते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 5,550 रुपये ब्याज मिलेगा और इस तरह एक साल में 66,600 रुपये ब्याज आपको मिल सकते हैं। पांच साल की बात करें तो, 66,600x 5 = 3,33,000 रुपये होंगे। इस तरह सिंगल अकाउंट के जरिए 5 सालों में ब्याज के जरिए कुल 3,33,000 रुपये कमा सकते हैं।
वहीं, ब्याज दर 7.4% प्रति साल के साथ अगर आप ज्वाइंट अकाउंट से अधिकतम निवेश 15 लाख रुपये का करते हैं तो एनुअल ब्याज 1,11,000 रुपये आपको मिलेगा और मासिक ब्याज आपको 9250 रुपये मिलेंगे।
इस तरह खोलें अकाउंट
- MIS अकाउंट खोलने के लिए जरूरी है कि आपके पास एक डाकघर बचत खाता हो। अगर नहीं है तो इसे पहले खोलें।
- अपने नजदीकी डाकघर से एक आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ निकटतम डाकघर में फॉर्म भरकर जमा करना होगा।
- ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स साथ रखें क्योंकि वेरिफिकेशन के समय उनकी जरूरत होगी।
- नॉमिनी व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर प्रदान करें।
- कम से कम ₹1000 नकद या इतनी ही राशि का चेक ले जाना न भूलें। योजना के मानदंडों के अनुसार निवेशक को POMIS खाता खोलने के लिए नकद या चेक के माध्यम से न्यूनतम ₹1000 की प्रारंभिक राशि जमा करनी होगी।
- इसके बाद आपका खाता खुल जाएगा। आप अपनी बचत के अनुसार फिर आसानी से इसमें निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
