Post Office Kisan Vikas Patra Scheme: कम खर्चे में बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं और अपनी इन्वेस्टमेंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस से किसान विकास पत्र ले सकते हैं। आपको बताते चलें कि इसमें इन्वेस्ट करने के कुछ समय के बाद आपका पैसा जमा की हुई रकम का 2 गुना हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि किसान विकास पत्र पर आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है।
आपको बताते चलें कि यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। बेहतरीन रिटर्न देने की वजह से यह लोगों के बीच यह पैसे बचाने का एक लोकप्रिय तरीका बन चुका है। पोस्ट ऑफिस की यह स्मॉल सेविंग स्कीम किसान विकास पत्र आपके पैसे को गारंटी के साथ डबल करता है। अगर आप छोटी-छोटी रकम से इन्वेस्टमेंट शुरू करना चाहते हैं तो भी किसान विकास पत्र आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

कंपाउंडिंग का फायदा
आपको बताते चले की इस बचत योजना पर सरकार की तरफ से 7 प्रतिशत से ज्यादा की आकर्षक ब्याज दर दी जाती है। इस योजना की सबसे खास बात यह है, कि इस पर हर साल मिलने वाले इंटरेस्ट पर भी आपको अगले साल ब्याज दिया जाता है, जिससे टेक्निकल भाषा में कंपाउंडिंग बोलते हैं। यही कारण है कि इस स्कीम में इन्वेस्ट करने के बाद पैसा कुछ समय के बाद जबर्दस्त तेजी से बढ़ने लगता है और यह लंबे समय में आपको बेहतरीन रिटर्न दे सकता है।
मार्केट रिस्क से भी छुटकारा
यह बचत योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो छोटी-छोटी रकम बचाकर इन्वेस्ट करते हैं। इसलिए वह अपने पैसे को शेयर मार्केट में नहीं लगा सकते हैं, क्योंकि न तो उनके पास इतनी रकम होती है और ना ही वह नुकसान के वक्त पैसे गंवाने की स्थिति में होते हैं। इसलिए किसान विकास पत्र मार्केट के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखने के साथ आपकी बचत को एक समय के बाद दो गुना तक पहुंचा सकता है। इस समय किसान विकास पत्र पर सरकार के द्वारा करीब 7.5 प्रतिशत तक का शानदार ब्याज मिल रहा है।
निवेश करने की लिमिट
आपको बताते चले कि आप इस स्कीम में मात्र 1000 रुपए की कीमत से शुरुआत कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें की सरकार ने किसान विकास पत्र पर अधिकतम निवेश के लिए कोई लिमिट सेट नहीं की है। इस वजह से आप इसमें जितना चाहे इन्वेस्ट कर सकते हैं और स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। एक बार हजार रुपए देकर इन्वेस्टमेंट शुरू करने के बाद आप 100 रुपए के मल्टीप्लेक्स में भी निवेश कर सकते हैं। इसमें आप जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। आपको बताते चले की 10 साल से ज्यादा उम्र वाले बच्चों के भी किसान विकास पत्र अकाउंट खोले जा सकते हैं।
आपको बताते चलें कि अगर आपने 9 साल 7 महीने के लिए लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट किया है, तो आपका पैसा जरूर डबल हो जाएगा। यानी अगर आप 2 लाख रुपए इन्वेस्ट करते हैं, तो 115 महीना के बाद आपको जस्ट डबल यानी 4 लाख रुपए मिलेंगे। इसका मतलब अगर आप लंबे समय के लिए इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो किसान विकास पत्र आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications