Post Office TD : आज कल निवेश के बहुत सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। मगर लोग फिर भी पुरानी योजनाओं पर भरोसा करते हैं। ये परंपरागत निवेशक हैं जो परंपरागत ऑप्शंस में निवेश करना पसंद करते हैं। इसकी एक वजह होती है सेफ्टी। लोग अपना पैसा सेफ देखना चाहते हैं। परंपरागत विकल्पों में पैसा काफी सेफ रहता भी है। इन ऑप्शंस में बैंक एफडी शामिल है। मगर एफडी आप बैंक में करवा सकते हैं, जबकि एफडी का एक विकल्प है टीडी यानी टाइम डिपॉडिट, जो कि पोस्ट ऑफिस ऑफर करता है। इनमें सिर्फ नाम का फर्क है। वरना ऑप्शन दोनों एक ही हैं। पोस्ट ऑफिस टीडी एक ऐसा विकल्प है, जो आपको लंबे समय में मालामाल बना सकती है। आगे जानिए कैसे।

कंपाउंडिंग का मिलेगा फायदा
पोस्ट ऑफिस की जो एफडी है, उसे टाइम डिपॉजिट ही कहा जाता है। निवेशकों को इसमें अन्य विकल्पों की तरह कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा। पर ध्यान रहे कि कंपाउंडिंग का फायदा सिर्फ लॉन्ग टाइम के लिए निवेश करने पर मिल सकता है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में भी लंबे समय के लिए निवेश किया जाए तो आप अपना पैसा दोगुने से अधिक कर सकते हैं।
कितने साल के लिए होगा निवेश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोस्ट ऑफिस टीडी में एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल तक के लिए फिक्स निवेश किया जा सकता है। मगर आप इस अवधि को बढ़वा सकते हैं। जैसे कि यदि आपने 5 साल के लिए टीडी कराई तो 5 साल पूरे होने पर आप इसे और आगे के लिए बढ़ा सकते हैं। आप जितना चाहेंगे उतनी अवधि के लिए आपकी टीडी की अवधि बढ़ा दी जाएगी।

कितनी है ब्याज दर
इस समय 5 साल की पोस्ट ऑफिस टीडी पर आपको 6.7 फीसदी के हिसाब से सालाना ब्याज बतौर रिटर्न मिलेगा। यदि आप 8 लाख रु 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट कैल्कुलेटर के अनुसार ये रकम 5 साल बाद हो जाएगी 11.15 रु। यानी 8 लाख रु के निवेश पर आपको 3.15 लाख रु बतौर ब्याज मिलेंगे। 21 लाख रु से अधिक का फंड बनाने के लिए आपको निवेश और 10 साल के लिए करना होगा।
15 साल में फंड तैयार
अगर आप अपनी टीडी को 5 और साल के लिए बढ़वाएं तो ये राशि हो जाएगी 15.54 लाख रु। इसमें आपकी निवेश राशि तो 8 लाख रु ही रहेगी, मगर इस पर ब्याज राशि बढ़ कर हो जाएगी 7.54 लाख रु। यानी आपका पैसा करीब डबल हो चुका होगा। इसी तरह यदि आप 5 और साल के लिए टीडी की अवधि बढ़वाएं तो 8 लाख रु बढ़ कर हो जाएंगे 21.67 लाख रु। आपको 15 साल में 13.67 लाख रु का रिटर्न मिल जाएगा।

साल के हिसाब से ब्याज दर अलग
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अलग अलग सालों के लिए अलग अलग ब्याज दर है। जैसे कि एक साल के लिए आपको 5.50 फीसदी प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा। दो वर्ष के लिए टीडी पर ब्याज दर 5.70 फीसदी, 3 वर्ष पर 5.80 फीसदी और 5 वर्ष की टीडी पर 6.70 फीसदी ब्याज दर रखी गयी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
