पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम्स में निवेश करने से अब सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। बैंकों की जमा योजनाओं में ब्याज दर घट जाने से उनमें पैसा लगाने पर अब पहले की तरह फायदा नहीं मिलता है।
नई दिल्ली, 29 अप्रैल। पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम्स में निवेश करने से अब सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। बैंकों की जमा योजनाओं में ब्याज दर घट जाने से उनमें पैसा लगाने पर अब पहले की तरह फायदा नहीं मिलता है। लेकिन पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश किया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस में निवेश करना बेहद सुरक्षित माना जाता है। तो अगर आप निवेश की सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। Best RD : 8 फीसदी तक ब्याज कमाने का मौका, उठाएं फायदा

कितने समय में डबल होगा पैसा
पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश किए गए पैसे के 100 फीसदी सुरक्षित रहने की गारंटी होती है। पोस्ट ऑफिस की ऐसी कई स्कीम्स हैं, जिनमें निवेश कर के अच्छा-खासा फायदा उठाया जा सकता है। पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम्स हैं जो छोटी बचत के लिहाज से बड़े काम की हैं। पोस्ट ऑफिस की इन छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने से न सिर्फ सरकारी गारंटी मिलती है बल्कि, अच्छे रिटर्न के साथ टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बताते हैं पोस्ट ऑफिस और उनकी सभी बचत योजनाओं के बारे में, साथ ही इस बात की जानकारी देंगे कि कितने समय बाद आपका पैसा डबल हो जाएगा।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में इसमें कम्पाउंड इंटरेस्ट जुड़ता है इसलिए ज्यादा रिटर्न मिलता है। इसमें निवेशक 1000 रुपए की न्यूनतम राशि से अकाउंट खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की 1 साल से लेकर 3 साल तक की टाइम डिपॉजिट (टीडी) पर इस वक्त 5.5 परसेंट का ब्याज मिल रहा है। अगर आप इसमें निवेश करते हैं तो आपका पैसा करीब 13 साल में डबल हो जाएगा। इसी तरह 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर आपको 6.7 परसेंट का ब्याज मिल रहा है। इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो आपका पैसा करीब 10.75 साल में डबल होगा।
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) पर आपको अभी 5.8 परसेंट ब्याज दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस में नियमित आय वाले लोग हर महीने एक तय रकम जमा करते हैं जिस पर उन्हें ब्याज मिलता है। आरडी में आप 100 रुपये महीना भी न्यूनतम जमा कर सकते हैं। आप चाहे तो 1000 रुपए या अधिक भी निवेश कर सकते हैं। इसकी मेच्योरिटी अवधि 5 साल की है होती है। आप चाहे तो इसे आगे भी बढ़ा सकते हैं। आरडी में पैसा डबल होने पर करीब 12.41 साल में डबल होगा।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
इस स्कीम के जरिए आप अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। इस स्कीम में निवेश से आप हर महीने एक तय रकम पा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) पर इस वक्त 6.6 परसेंट का ब्याज मिल रहा है, इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 10.91 साल में डबल होगा।
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटिजंस सेविंग्स स्कीम
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) इस वक्त 7.4 परसेंट का ब्याज दिया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम एक बेहतर विकल्प है। ये स्कीम 5 साल के लिए है। इसमें आप 15 लाख रुपए तक अधिकत निवेश कर सकते हैं। मैच्योरिटी के बाद इस स्कीम को 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम जमा रकम 1,000 रुपए होनी चाहिए। इसमें पैसा करीब 9.73 साल में डबल होगा।
पोस्ट ऑफिस पीपीएफ
पोस्ट ऑफिस की 15 साल की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर इस वक्त 7.1 परसेंट का ब्याज मिल रहा है। पीपीएपफ लंबे समय तक निवेश करने वाली एक पॉपुलर स्कीम है। इसमें रिटर्न पूरी तरह से टैक्स फ्री है। इसकी मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष है, लेकिन आप इसे 5-5 साल की अवधि में आगे बढ़ा सकते हैं। इसमें 15 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इस स्कीम में पैसा डबल होने में करीब 10.14 साल का वक्त लगेगा।
पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि खाता
पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि खाता स्कीम पर इस वक्त सबसे ज्यादा 7.6 परसेंट का ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की ओर से संचालित सुकन्या समृद्धि योजना काफी पॉपुलर है। इसे लड़कियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुरू किया गया था। इसमें बेटी की शिक्षा से लेकर शादी तक में मदद मिलती है। इसकी मेच्योरिटी अवधि 21 साल है, मगर निवेश महज 14 साल के लिए ही करना होता है। आवेदन के लिए बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। लड़कियों के लिए चलाई जा रही इस स्कीम में पैसा डबल होने में करीब 9.47 साल का वक्त लगता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications