E-passbook Facility: यदि आप पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम के ग्राहक हैं, तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। पोस्ट ऑफिस के जो स्मॉल सेविंग स्कीम के खाता धारक हैं। उनके लिए एक खास सुविधा यानी ई-पासबुक सुविधा को शुरू किया गया हैं। ये सुविधा लोगों बेहद ही शानदार क्यों हैं क्योंकि आप कहीं भी रहों, आप अपने खाते को एक्सेस कर सकते हो। इसकी सहायता से आप आपके खाते से जुड़ी हुई सभी जानकारी को हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग की जरूरत नहीं होने वाली हैं। ई-पासबुक फैसिलिटी का उपयोग करने के लिए ग्राहक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की तरफ से बताया गया हैं कि यह सेवा मुफ्त में उपलब्ध कराई गई हैं। एक नोटिफिकेशन के माध्यम से 12 अक्टूबर, 2022 को डाक विभाग की तरफ से कहा गया था कि सक्षम प्राधिकारी ने ई-पासबुक की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। ग्राहक 12 अक्टूबर 2022 से इस सुविधा को उपयोग कर सकेंगे।
क्या हैं खास ई–पासबुक फैसिलिटी में
इसकी खास बात यह हैं कि ग्राहकों को अपने खाते का पैसा और लेनदेन की जानकारी को जानने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नही होगी। आप किसी भी जगह से और किसी भी समय आपके खाते से जुड़ी हुई। सभी जानकारी और हासिल कर सकते हैं। यह जो सुविधा हैं पूरी तरह से मुफ्त हैं इसके लिए आपको अलग इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग की आवश्यकता नहीं होगी।
हासिल कर सकते हैं खाते से जुड़ी हुई यह जानकारी
आप ई-पासबुक की सहायता से सभी स्मॉल सेविंग स्कीम के खाते का बैलेंस चेक कर सकते है। उसके साथ ही आप मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। जिसमें शुरू में पीओएसए, एसएसए और पीपीएफ के लिए उपलब्ध कराएं जायेंगे अन्य स्कीम के धीरे धीरे उपलब्ध होंगे उसके साथ ही फुल स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं जो भी धीरे धीरे उपलब्ध होंगे।
खाते का बैलेंस इस तरह चेक करें
यदि आप अपने खाते यानी पीपीएफ, सेविंग अकाउंट, सुकन्या समृद्धि खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट में दिए गए ई-पासबुक लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसमें आप अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। जिसके बाद आपको लॉगिन करना होगा। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसको दर्ज करके आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको ई-पासबुक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको स्कीम का टाइप को चुनना होगा। इसके साथ आप खाता संख्या दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद आप कंटिन्यू पर क्लिक करें और ओटीपी दर्ज करके वेरीफाई करें। जिसके बाद आपकी स्क्रीन में 3 विकल्प दिखाई देंगे। आपको 3 विकल्प में से एक सिलेक्ट करना हैं यानी बैलेंस इंक्वायरी, मिनि स्टेटमेंट और फुल स्टेटमेंट में से अपनी आवश्यकता के हिसाब से विकल्प का चयन करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
