Post office : देश में बहुत सारे ऐसे लोग हैं। जो सुरक्षित और निश्चित रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस की बीमा योजना में निवेश करना काफी पसंद करते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यही हैं कि पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में जो भी निवेश होता हैं। उसमें जोखिम नहीं होता हैं। देश में ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी इलाकों के मुकाबले बीमा या निवेश जो औसत हैं वो उम्मीद के मुकाबले काफी कम हैं। पोस्ट ऑफिस की तरफ से इसी को ध्यान में रखते हुए। रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस प्लान्स की शुरुआत की गई। इस योजना को 24 मार्च 1995 को शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बीमा से जोड़ना हैं। आज हम आपको रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस प्लान्स हैं। उसमें से एक "होल लाइफ एश्योरेंस" प्लान के बारे में बता रहे हैं।

जो इंश्योरेंस कवर हैं 80 वर्ष की आयु तक मिलता हैं
वर्ष 1995 में पोस्ट ऑफिस ने इस योजना के तहत 6 प्लान लॉन्च किये गए थे। इस योजना में जो व्यक्ति निवेश करता हैं वो व्यक्ति 80 वर्ष की आयु तक इंडिविजुअल रूप से इंश्योर्ड रहता है। यदि व्यक्ति 80 वर्ष की आयु तक जीवित रहता हैं, तो फिर उसको मैच्योरिटी का लाभ मिलता हैं। अगर इस योजना में जिस व्यक्ति ने निवेश किया हैं। वो पहले ही गुजर जाता हैं, तो फिर इंश्योरेंस की रकम नॉमिनी को मिलती हैं।

इस योजना में निवेश 19 से 55 वर्ष की आयु का व्यक्ति कर सकता हैं
इस योजना में निवेश 19 से 55 वर्ष की आयु का व्यक्ति कर सकता हैं। इस प्लान में सम एश्योर्ड की सीमा कम से कम 10 हजार और अधिकतम 10 लाख रुपए हैं। अगर आप इस प्लान में निवेश करते हैं, तो फिर आपको 4 वर्ष के बाद लोन की भी सुविधा दी जाती हैं। यदि आप आपके निवेश को मैच्योर होने से पहले निकलना चाहते हैं, तो फिर आप इसको लगभग 3 साल के बाद पॉलिसी की सरेंडर कर सकते हैं। हालांकि यदि आप इसको 5 वर्ष से पहले सरेंडर करते हैं, तो फिर आपको बोनस का लाभ नहीं मिलता हैं।

जमा करने होंगे रोजाना 50 रूपये
यह जो योजना हैं। यदि आप इसमें 20 वर्ष की आयु में निवेश करना शुरू करते हैं, तो फिर आपको 55 वर्ष की मैच्योरिटी के लिए 1515 रूपये और + जीएसटी हर महीने प्रीमियम के तौर पर देना होगा। जबकि 58 वर्ष के लिए 1436 रूपये और 60 वर्ष के लिए 1388 रूपये देना होगा। यदि पॉलिसी धारक योजना की मैच्योरिटी के लिए जो आयु हैं वो 60 साल आयु तय करता है, तो उसको आने वाले 40 वर्षों तक महीने के 1388 रुपए मासिक प्रीमियम का भुगतान करना होगा। यदि हम इसको प्रतिदिन के हिसाब से देखे तो 50 रूपये से भी कम होते हैं।
कैलकुलेशन ऐसे होती हैं
यह जो योजना हैं। इसमें मौजूदा समय में पोस्ट ऑफिस की तरफ से वार्षिक बोनस के तौर पर 60 रूपये 1,000 सम एश्योर्ड दिया जा रहा हैं। इस हिसाब से अगर हम कैलकुलेशन करते हैं, तो फिर हमको इस हिसाब से 10 लाख सम अश्योर्ड जो हैं। उस पर वार्षिक बोनस के रूप से 60 हजार रूपये जमा होंगे। इस तरह से आने वाले 40 वर्षों में 60 हजार रूपये प्रति वर्ष के हिसाब से बोनस के रूप में लगभग 24 लाख रूपये जमा हो जायेगा। ऐसे में जब योजना मैच्योर होगी, तो फिर निवेश करने वाला जो व्यक्ति हैं। उसको 24 लाख रूपए बोनस मिलेगा और 10 लाख रूपये का सम अश्योर्ड मिलेगा। जिसका जोड़ की बात करते हैं, तो फिर वो 34 लाख रूपये हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
