नयी दिल्ली। पोस्ट ऑफिस वैसे तो निवेश के लिए ढेर सारी स्कीमें चलाता है। इन स्कीमों पर आपको तगड़ा ब्याज मिलेगा। साथ ही टैक्स की भी बचत होगी। मगर क्या आप पोस्ट ऑफिस की बीमा पॉलिसी के बारे में जानते हैं। यह पॉलिसी आपको बीमा सुरक्षा देती है। वहीं स्कीम के तहत मैच्योरिटी पर आपको एक साथ 7.25 लाख रु मिलेंगे। आइए जानते हैं स्कीम की पूरी डिटेल।
ग्राम प्रिया ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना
इस योजना की शुरुआत मल्होत्रा समिति द्वारा भारत में बीमा स्थिति में सुधार के लिए एक सिफारिश के रूप में शुरू की गई थी। उस समय कुल आबादी के केवल 22 फीसदी के पास ही बीमा था। आज इस योजना का विस्तार भारत के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हो चुका है। इस योजना को कम से कम 20 साल और अधिकतम 45 वर्षीय व्यक्ति ले सकता है।
ग्रामीण इलाकों में पोस्ट ऑफिस होता है पहली पसंद
ग्रामीण इलाकों में लोग अपना पैसा जमा करने से लेकर बीमा पॉलिसी खरीदने आदि के लिए पोस्ट ऑफिस को काफी पसंद करते हैं। ग्राम प्रिया ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना में न्यूनतम सम एश्योर्ड 10000 रु और अधिकतम सम एश्योर्ड 5 लाख रु होती है। इस स्कीम में आपको नॉमिनेशन की सुविधा भी मिलती है।
कितना होगा प्रीमियम
यदि आप 30 साल की उम्र में यह पॉलिसी लेकर 5 लाख रु का सम एश्योर्ड लें तो आपको हर महीने 5068 रु का प्रीमियम देना होगा। तिमाही आधार पर आपका प्रीमियम 15179 रु, छमाही आधार पर प्रीमियम 30227 रु और सालाना आधार पर आपका प्रीमियम 59931 रु होगा। अगर मासिक प्रीमियम देखें तो आपको रोजाना 189 रु जमा करने होंगे।
जानिए 7.25 लाख रु पाने का गुणा-गणित
ग्राम प्रिय ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के तहत मैच्योरिटी पर आपको 7.25 लाख रु देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी देगी। एलआईसी प्रति हजार सम एश्योर्ड पर वार्षिक आधार पर 45,000 रु का बोनस ऑफर कर रही है। इस तरह 5 लाख रु के सम अश्योर्ड पर आपका बोनस हुई 22,500 रु। अब यदि आप 10 सालों में देखें तो कुल बोनस राशि मिलेगी 225000 रु। यानी 5 लाख रु के सम एश्योर्ड पर 2.25 लाख रु का बोनस। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर कुल 7.25 लाख रु मिलेंगे।
ग्रामीण डाक जीवन बीमा
आरपीएलआई के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर खास ध्यान दिया जाता है। इस योजना में कुल 6 पॉलिसी हैं। इन्हीं में से एक है ग्राम प्रिय। यह केवल ग्रामीण आबादी के लिए अल्पकालिक मनी बैक योजना है। बीमित व्यक्ति को 10 साल के लिए सम एश्योर्ड की सीमा तक लाइफ कवर दिया जाता है। बाढ़, सूखा, भूकंप, चक्रवात आदि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के मामले में प्रीमियर के बकाया के रूप में एक वर्ष तक कोई ब्याज नहीं लिया जाता है। पोस्ट ऑफिस वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार अंतिम घोषित बोनस प्रति 1000 रु के सम एश्योर्ड पर 47 रु है। बाकी पॉलिसियों में होल लाइफ एश्योरेंस (ग्राम सुरक्षा), एंडोव्मेंट एश्योरेंस (ग्राम संतोष), कंवर्टिबल होल लाइफ एश्योरेंस (ग्राम सुविधा), एंटीसिपेटेड एंडोव्मेंट एश्योरेंस (ग्राम सुमंगल) और चिल्ड्रन पॉलिसी (बाल जीवन बीमा) शामिल हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications