नई दिल्ली, अगस्त 12। बेरोजगारी की स्थिति भारत में किसी से छुपी नहीं है। करोड़ों युवा नौकरी की तलाश कर रहे है। मगर सबको सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती। मगर हम आपको एक बिजनेस आइडिया दे रहे है। जिस बिजनेस से आप सरकारी संस्था से जुड़ कर बेहतर कमाई कर सकते है। पोस्ट ऑफिस से जो सुविधाए मिलती है। उनको तो आप भली भाती जानते ही होंगे। यह पर आप पोस्ट भेजना, स्टैम्प और स्टेशनरी को भेजना, स्मॉल सेविंग अकाउंट खुलवाने जैसी सुविधाएं दी जाती है। पोस्ट ऑफिस की सुविधाओं में सरकार द्वारा लगातार विस्तार किया जा रहा है। आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते है और एक अच्छी कमाई कर सकते है।
क्या है योग्यता
कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना के तहत एक बेसिक प्रोसेस को पूरी करके पोस्ट ऑफिस खोल सकता है। आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष है तो आप इसमें आवेदन कर सकते है। मगर शर्त ये है कि आपकी फैमिली का कोई भी सदस्य पोस्ट ऑफिस डिपारमेंट में जॉब नही करता हो। आवेदन करने वाला 8वी पास होना चाहिए।
फ्रेंचाइजी कैसे मिलेगी
इसके लिए आपको आवेदन करना होगा। आप पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर सकते है। वेबसाइट से आप फॉर्म को डाउनलोड करके पूरा भर कर सबमिट कर दें। आवेदन करने से पहले उसके नियम और शर्तो को ध्यान से पढ़ ले। चयन होने के बाद आवेदक को एक एमओयू साइन करना होगा। इसके बाद आप ग्राहकों को सुविधा दे सकते है।
कितना होगा निवेश
आउटलेट फ्रेंचाइजी में खर्च पोस्टल एजेंट की तुलना में कम आता है, क्योंकि इसमें मुख्य रूप से सर्विस का काम करना होता है। आउटलेट खोलने के लिए आपको लगभग 200 वर्ग फुट का ऑफ़स एरिया होना चाहिए साथ ही सिक्योरिटी अमाउंट के रूप में 5 हजार रुपए जमा करना होता है।
कितनी होगी कमाई
इससे कमाई की बात करें तो स्पीड पोस्ट के लिए 5 रूपये, मनी ऑर्डर के लिए 3 से 5 रुपए इसी तरह आपको अलग अलग सेवा के लिए कमीशन मिलेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications