Post office deposit schemes interest rates increased: वित्त मंत्रालय ने जुलाई से सितंबर 2023 की तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस की कुछ स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों में 0.30 प्रतिशत तक की बढ़त कर दी है। ब्याज दरों में यह बढ़त 1 जुलाई 2023 से लागू होगी।
पोस्ट ऑफिस की 1 साल की एफडी पर अब 6.80 प्रतिशत के स्थान पर 6.90 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। वहीं 2 साल के एफडी पर 6.9 प्रतिशत की जगह 7 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। इसके अलावा 5 साल की पोस्ट ऑफिस आरडी पर अब 6.2 फीसदी की जगह पर 6.5 प्रतिशत मिलेगा।

हालांकि, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी), किसान विकास पत्र (केवीपी) और सुकन्या समृद्धि योजना समेत पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है।
अब ये हैं पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं की लेटेस्ट ब्याज दरें
डाकघर आवर्ती जमा की पहले की ब्याज दर 6.2 प्रतिशत 5 वर्ष के लिए
नई ब्याज दर : 6.50 प्रतिशत 5 साल के लिए
डाकघर मासिक आय योजना 7.4 प्रतिशत 5 वर्ष
डाकघर सावधि जमा (1 वर्ष) की पुरानी ब्याज दर 6.8 प्रतिशत 1 वर्ष के लिए
नई ब्याज दर : 6.90 प्रतिशत 1 वर्ष के लिए
डाकघर सावधि जमा (2 वर्ष) की पुरानी ब्याज दर 6.9 प्रतिशत 2 वर्ष के लिए
नई ब्याज दर : 7.00 प्रतिशत 2 वर्ष के लिए
डाकघर सावधि जमा (3 वर्ष) 7 प्रतिशत 3 वर्ष
डाकघर सावधि जमा (5 वर्ष) 7.5 प्रतिशत 5 वर्ष
किसान विकास पत्र (KVP) 7.5 प्रतिशत
सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) 7.1 प्रतिशत 15 वर्ष
सुकन्या समृद्धि योजना 8 प्रतिशत 21 वर्ष
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र 7.7 प्रतिशत 5 वर्ष
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 8.2 प्रतिशत 5 वर्ष
नोट: बढ़ी हुई ब्याज दरें 1 जुलाई 2023 से लागू होंगी। इन ब्याज दरों की अगली समीक्षा दूसरी तिमाही के अंत में फिर से होगी।
नोट: जिन स्कीम की ब्याज दरें बढ़ीं उनको बोल्ड कर दिया गया है। बाकी स्कीमों की ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
