नई दिल्ली, सितंबर 19। आज के समय में एयर कंडीशनर (एसी) बेहद जरूरी है। साल दर साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिलहाल गर्मी कम हो गयी है और आगे सर्दियों का मौसम आ रहा है। यदि आप अगले साल के लिए एसी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। क्योंकि अमेजन पर कुछ एसी मॉडलों पर छूट मिल रही है। खास बात यह है कि ये पोर्टेबल या टावर एसी हैं। इन एसी को आपको दीवार पर फिट नहीं करना होता। न ही विंडो एसी की तरह खिड़की पर, बल्कि इन्हें आप पूरे घर में कहीं भी ले जा सकते हैं।
किराए पर रहने वालों के लिए बेस्ट
पोर्टेबल या टावर एसी सबसे बेहतर उन लोगों के लिए है, जो किराए के मकान में रहते हैं। क्योंकि उन्हें घर बदलते समय इसके लिए फिटिंग उखाड़ने जैसे किसी तरह के झंझट का सामना नहीं करना पड़ेगा। बस कूलर की तरह एसी को उठाइए और लेकर चल दीजिए। इसे फिट करने के लिए दीवार में तोड़-फोड़ या खिड़की को हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
क्रोमा 1.5 टन पोर्टबल एसी
क्रोमा 1.5 टन पोर्टबल एसी अमेजन पर 37,990 रुपये में मिल रहा है। आप एचएसबीसी कैशबैक कार्ड से क्रोमा 1.5 टन पोर्टबल एसी पर 5 फीसदी डिस्काउंट ले सकते हैं। इस एसी पर 4,670 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। आप चाहें तो इस एसी को 3,166 रुपये मासिक ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। यह एसी 120 स्क्वायर फीट तक के स्पेस के लिए बेस्ट है। एसी में 100 फीसदी कॉपर कन्डेन्सर है। साथ ही यह ड्राई, ऑटो, स्लीप ऐंड कूल मोड और ऑन-ऑफ इंडिकेटर भी हैं।
व्हाइट वेस्टिंगहाउस 2 टन टावर एसी
व्हाइट वेस्टिंगहाउस 2 टन टावर एसी को खरीदने पर एचएसबीसी कैशबैक कार्ड से 5 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। एसी को आप 15000 रुपये महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। ये 100 प्रतिशत कॉपर पाइप से लैस है। बता दें कि आपको प्रोडक्ट पर 1 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं एसी के कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी।
क्रूज 1 टन पोर्टेबल एसी
क्रूज 1 टन पोर्टेबल एसी को खरीदने पर एचएसबीसी कैशबैक कार्ड से पेमेंट करें तो 5 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। क्रूज 1 टन पोर्टेबल एसी पर 4,670 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। 2,249 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई से भी आप क्रूज 1 टन पोर्टेबल एसी खरीद सकते हैं। ये पोर्टेबल एसी 50 डिग्री तापमान पर भी बढ़िया काम करेगा।
सबसे अहम खासियत
पोर्टेबल एसी को आप अपने घर एक किसी कमरे में लगवा सकते हैं। फिर जिस हिस्से या कमरे में चाहें आप इसे ले जा सकते हैं। पोर्टेबल एसी में पहिये होते हैं। इनकी मदद से एसी को शिफ्ट किया जा सकता है। पोर्टेबल एसी का साइज और वजन काफी कम होता है। जहां तक इससे ठंडक का सवाल है तो पोर्टेबल एसी में पीछे की तरफ एक लंबा पाइप होता है, जिसका काम गर्म हवा को बाहर निकालना होता है। मार्केट में आपको आधा टन से 2 टन तक के पोर्टेबल एसी मिल जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
